अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
मनाना क्रि॰ स॰[हिं॰ मानना का प्रे॰ रूप] १. दूसरे को मानने पर उद्यत करना । यह कहलवाना कि हाँ कोई बात ऐसी ही है । स्वीकार कराना । सकरवाना । २. जो अप्रसन्न हो, उसे संतुष्ट या अनुकूल करना । रूठे हुए को प्रसन्न करना । राजी करना । जैसे,—वह रूठा था, हमने मना लिया । उ॰— (क) सो सुकृती सुचि मंत सुसंत सुसील सयान सिरोमनि स्व ै सूर तीरथ ताहि मनावन आवत पावन होत है तात न छ्वै ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) मोहिं तुम्हैं न उन्हैं न इन्हें मनभावती सो न मनावन आइहै ।—पद्याकर (शब्द॰) । ३. अप्रसन्न को प्रसन्न करने के लिये अनुनय विनय करना । रूठे हुए को प्रसन्न करने के लिये मीठी मीठी बातें करना । मनुहार करना । उ॰—(क) जैसे आव तैसे साधि सौंहनि मनाइ लाई तुम इक मेरी बात एती विसरैयो ना ।—पद्याकर (शब्द॰) । (ख) केतो मनावै पाउँ परि केतो मनावै रोइ । हिंदू पूजै देवता तुरुक न काहुक होइ ।—कबीर (शब्द॰) । (ग) लाज कियो जो पिय नहिं पाऊँ । तजों लाज कर जोरि मनाऊँ—जायसी (शब्द॰) । ४. देवता आदि से किसी काम के होने के लिये प्रार्थना करना । उ॰—(क) यह कहि कहि देवता मनावति । भोग समग्री धरति उठावति ।—सूर (शब्द॰) । (ख) सुकृति सुमिरि मनाइ पितर सुर सीस ईस पद नाइ कै । रघुवर कर धनुभंग चहत सब आपनौ सो हित चित लाइ कै ।—तुलसी (शब्द॰) । ५. प्रार्थना करना । स्तुति करना । (क) तुम सब सिद्ध मनावहु, होइ गणेश सिध लेहु । चेला को न चलावै मिलै गुरू जेहि भेउ ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) ताके युग पद कमल मनाऊँ । जासु कृपा निरमल मति पाऊँ ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) करी प्रतिज्ञा कहेउ भीष्म मुख पुनि पुनि देव मनाऊँ ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।