🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:57:49 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मानिक
mānika
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मानिक १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ माणिक्य] एक मणि का नाम । विशेष—यह लाल रंग का होता है और हीरे को छोड़कर सबसे कड़ा पत्थर है । रासायनिक विश्लेपण द्वारा मानिक में दो भाग अल्यूमिनम और तीन भाग आक्सिजन का पाया जाता है, जिससे रसायनशास्त्रियों के मत से यह कुरंड की जाति का पत्थर प्रतीत होता है । इसमें एक और विशेषता यह भी है कि बहुत अधिक ताप से सुहागे के योग से यह काँच की भाँति गल जाती है और गलने पर इसमें कोई रंग नहीं रह जाता । आजकल के रासायनिकों ने काँच से नकली मानिक बनाया है जो असली मानिक से बहुत कुछ मिलता जुलता होता है । मानिक पत्थर गहरे लाल रंग से लेकर गुलाबी रंग और नांरगी से लेकर बैगनी रंग तक के मिलते हैं । मानिक की दो प्रधान जातियाँ है —नरम चुन्नी और मानिक । नरम चुन्नी का विश्लेषण करने से मैग्निश्यिम्, अल्यूमिनम और आक्सिजन मिलते है । उसपर यदि मानिक से रगड़ा जाय, तो लकीर पड़ जाती है । अगस्त जी के मत से मानिक के तीन प्रधान भेद हैं— पद्मराग, कुरुविंद और सौगंधिक । कमल पुष्प के समान रंगवाला पद्मराग गाढ़ रक्तवर्ण सा ईषत् नील वर्ण सौगंधिक और टेसू के फूल के रंग का कुरुविंद कहलाता है । इनमें सिहंल में पद्मराग, कालपुर और आध्रं में कुरुविद और तुंकर में सौगंधिक उत्पन्न होता है । मतांतर से नीलगंधिक नामक एक और जाति का मानिक होता है जो नीलापन लिए रक्तवर्ण या लाखी रंग का माना गया है । इसकी खाने बरमा, स्याम, लंका, मध्य एशिया युरोप आस्ट्रेलिआ आदि अनेक भूभागों में पाई जाती है । जिस मानिक में चिह्न नहीं होते और चमक अधिक होती है, वह उत्तम माना जाता है और अधिक मूल्यवान् होता है । वैद्यक में मानिक को मधुर, स्निग्ध और वात-पित्त-नाशक लिखा है । पर्या॰—पद्मराग । कुरुविद । शोणरत्न । सौगंधिक । लौहितक । तरुण । श्रृंगारी । रविरत्नक ।
मानिक २ संज्ञा पुं॰ [सं॰] आठ पल का एक मान ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मानिक = 1. मानिन् in पण्डित-मानिक, q.v.
मानिक , मानित, 1. 2. मानिन्. See p. 809, cols. 2 and 3.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (809,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मानिक" आता है (14)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें