माह
१ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰]
१. मास । महीना ।
उ॰—सखि हे हामारि दुखेर नाहि ओर । ए भर बादर माह भादर, शून्य मंदिर मोर ।—विद्यापति, पृ॰ ४७३ ।
२. चंद्रमा । चाँद ।
उ॰—छिपी थी सो एक माह मद की छबीली । मशाता हो ईदी निगारत दिखाया ।—दक्खिनी॰, पृ॰ ७३ ।
माह
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ माष, प्रा॰ माह] माप । उड़द ।
माह †
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ माघ, प्रा॰ माह] माघ नाम का महीना ।
उ॰—(क) गहली गरव न कीजिए समै सुहागहि पाय । जिय की जीवनि जेठ सो माह न छाहँ सुहाय ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) नाचैंगी निकसि शशिबदनी बिहँसि तहाँ को हमैं गनत मही माह में मचति सी ।—देव (शब्द॰) ।
माह पु
४ अव्य॰ [सं॰ मध्य] दे॰
माहँ ।
उ॰—सोहत अलक कपोल पर बढ़ छवि सिंधु अथाह । मनौ पारसी हरफ इक लसत आरसी माह ।—स॰ सप्तक, पृ॰ ३४६ ।
माह
५ संज्ञा पुं॰ [देशी] कुंद का फूल
[को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।