🕉️ 22 November 2026, Sunday · 11:18:41 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मिस्त्र
mistra
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मिस्त्र संज्ञा पुं॰ [अ॰] एक प्रसिद्ध देश जो अफ्रिका के उत्तर पूर्वी भाग में समुद्र के तट पर है और जो बहुत प्राचीन काल में अपनी सभ्यता और उन्नति के लिये बहुत विख्यात था । विशेष—इसके उत्तर में भूमध्यसागर, पूर्व में स्वेज की खाड़ी और पश्चिम में सहारा का रेगिस्तान है । दक्षिण में यह नील नदी के उद्गम तक चला गया है । नील नदी में प्रतिवर्ष बहुत बड़ी बाढ़ आती है जिसके कारण उसके आस पास का प्रदेश बहुत अधिक उपजाऊ है । इसके अंतर्गत चौदह प्रांत हैं । इसकी राजनगरी वा राजधानी काहिरा है और इसका सबसे बड़ा बंदरगाह अस्कंदरिया है । इधर बहुत दिनों से यह देश तुर्की के अधीन था और वहीं का राजप्रतिनिधि इसका शासन करता था; पर अब इसे अंगरेजों ने अपने संरक्षण में ले लिया । इस देश के विशुद्ध प्राचीन निवासी अब यहाँ नहीं रह गए हैं और उनकी वर्णसंकर संतान बची हैं, जिसका धर्म प्रायः इस्लाम और भाषा अरबी से उत्पन्न है । किसी समय में इस देश के निवासी उन्नति और सभ्यता की चरम सीमा पर पहुँच गए थे; और यह देश रोम, भारत, चीन आदि का समकक्ष माना जाता था; पर अब इसका पतन हो गया है । कहते हैं कि नूह के पुत्र मिस्तर ने अपने नाम पर एक नगर बसाया था, जिसके नाम पर इस देश का नाम पड़ा । बड़े बड़े भवनों और इमारतों के जितने प्राचीन खँडहर इस देश में मिलते हैं, उतने और कहीं नहीं पाए जाते । पिरामिडों के लिये भी यह देश अत्यंत प्रसिद्ध हे । अंग्रेजों का संरक्षण और उनकी इजारेदारी कर्नल नासिर के नेतृत्व में समाप्त करने के बाद अब मिस्त एक स्वतंत्र देश है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मिस्त्र" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬