🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:10:59 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

मूली
mūlī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
मूली १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मूलक]
१. एक पौधा जो अपनी लंवी मूलायम जड़ के लिये वोया जाता है । यह जड़ खाने में मीठी, चपरी और तीक्ष्ण होती है । विशेष—मूली साल में दो वार बोई जाती है; इससे प्रायः सब दिन मिलती है । मूली की जड़ नीचे की ओर पतली और ऊपर की ओर मोटी होती जाती है । इसकी कई जातियाँ होती हैं । साधारणतः मूली एक वालिश्त लंवी और दो ढाई अंगुल मोटी होती है । पर वड़ी मूली हाथ हाथ भर लंवी और चार पाँच अंगुल तक मोटी होती है । नेपाल देश में उत्पन्न होने के कारण इसे नेवाड़ या नेवार भी कहते हैं । यह खाने में मीठी होती है और इसमें कडुवापन या चरपराहट नहीं होती । मूली का रंग सफेद होता है; पर लाल रंग की मूली भी अब हिंदुस्तान में वोई जाने लगी है, जिसे विलायती मूली कहते हैं । इसकी जड़ से सरसों के से लंबे लंबे पत्ते ऊपर की ओर निकलते हैं । बीज छोटे और काले होते हैं । इन बीजों में से एक प्रकार का दुर्गंध- युक्त तेल निकलता है, जिसमें गंधक का बहुत कुछ अंश रहता है । मूली अधिक्तर कच्ची या शाक के रूप में पकाकर खाई जाती है । बीज दवा के काम में आते हैं । मूली साधारणतः उत्तेजक, मूत्रकारक और अश्मरीनाशक होती है । मूत्रकृच्छ्र आदि रोगों में इसका सेवन हितकर है । भावप्रकाश के अनुसार छोटी मूली कटुरस, उष्णवीर्य, रुचिकारक, लघु, पाचक, त्रिदोषनाशक, श्वरप्रसादक तथा ज्वर, श्वास, नासारोग, कंठरोग और चक्षुरोग को दूर करनेवाली है । बड़ी मूली या नेवाड़ रूखी, उष्णवीर्य, गुरु और त्रिदोषनाशक है । पर्या॰—(छोटी मूली) शालाक । कटुक । मिश्र । वालेय । मरुसंभब । चाणक्यमूलक । मूलकपोतिका । मुहा॰—(किसी को) मूली गाजर समझना=अति तुच्छ समझना । नाचीज गिनना ।
२. एक प्रकार का बाँस ।
३. जड़ी बूटी । मूलिका ।
मूली २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. ज्येष्ठी ।
२. मत्स्यपुराण के अनुसार एक नदी का नाम । छोटी छिपकिली (को॰) ।
मूली ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मूलिन्] वृक्ष । पेड़ [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
मूली (ई), f. a species of small house-lizard, L.
मूली in comp. for मूल,
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (826,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
मूली, [न्] पुं, (मूलमस्यास्तीति । मूल + इनिः ।) वृक्षः । इति शब्दचन्दिका ॥ (स्त्रियां ङीप् । ओषधिः । यथा, सुश्रुते चिकित्सितस्थाने ३० अध्याये । “चक्रकामोषधिं विद्याज्जरामृत्युनिवारिणीम् । मूलिनीपञ्चभिः पत्रैः सुरक्तांशुककोमलैः ॥”)
मूली, स्त्री (मूल + गौरादित्वात् ङीष् ।) ज्येष्ठी । इति त्रिकाण्डशेषः ॥ (नदीभेदः । यथा, मात्स्ये । ११३ । ३१ । “ताम्रपर्णी तथा मूली शरवा विमला तथा ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3-763-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "मूली" आता है (25)
कंद वह जड़ जो गूदेदार और बिना रेशे की हो । जैसे—सूरन, मूली, शकरकंद इत्यादि…मूलक मूलीहरित्पर्ण मुरई । मूलीराजालुक मूलीक्षारदशक दश क्षरों का समूह । सहिंजन, मूली, पलास चूका शाक या तिनपतिया, चित्रक, अ…दीर्घमूलक मूलक । मूलीमूलाभ मूलीलघुमूलक मूलीहस्तिदंती मूलीमूलकपोतिका मूलीसलाद गाजर, मूली, राई, प्याज आदि पत्तों का अंगरेजी ढग से सिरक आदि में डाला अ…कटुछंदक उत्कट या तीक्ष्ण गंध अथवा स्वादवाला कंद । जैसे,—अदरक, मूली, लहसुन, प्य…शंखमूलक मूलीकटु छह रसों में एक जिसका अनुभव जीभ से होता है । चरपरा । कडुआ । विशेष—इंद्र…पटीर एक प्रकार का चंदनशालेय सौंफ । मधुरिकास्वस्तिक घर जिसमें पश्चिम ओर एक दालान और पूर्व ओर दो दालान हों । विशेष—कहते हैं…कंदी सूरन । ओलकटुकंद अदरक । आदीहस्तिदंत हाथीदाँतवृष्यकंदा बिदारी कंदनीलवर्ण नीला रंगमिक्ष हाथियों की चार जातियों में से एक जातिमुसरा † संज्ञा पुं॰ पेड़ की वह जड़ जिसमें एक ही मोटा पिंड धरती के अंदर दूर त…स्वर्जिकाद्य तैल संज्ञा पुं॰ वैद्यक में एक प्रकार का तेल जो कर्णरोग में उपगोगी है ।…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें