रूम
१ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰] टर्को या तुर्की देश का एक नाम ।
उ॰— चारि दिसा महिं दंड रचो है रूम साम बिच दिल्ली । ता ऊपर कुछ अजब तमाशा मारे है यम किल्ली ।—कबीर (शब्द॰) । विशेष—ईसा के जन्म से पहले पाँचवीं शताब्दी से रोमक जातियों की शक्ति बढ़ने लगी थी और यूनान का पतन होने पर वह एक प्रभावशाली जाति हो गई थी । इस जाति की राजधानी रोम नगर थी । यह जाति इतनी शक्तिशाली हो गई थी कि स्पेन से लेकर अरब, मिस्त्र आदि तक के देशों पर इसका अधिकार हो गया था । तीसरी शताब्दी के अंत में यह बृहत् साम्राज्य शासकों में विभक्त होने लगा और सन् ३३० में कैसर कानिस्तंताइन ने कुस्तुंतुनिया नगर में अपनी राजधानी बनाई । ३९५ में रोम राज्य, पूर्वीय और पश्चिमीय राज्य, जिसकी राजधानी रोम थी, धीरे धीरे निर्बल होता गया और उसे गाथ, फ्रेंच आदि जातियों ने ध्वंस कर दिया; और पूर्वोय राज्य ही सन् ४७६ से रोम राज्य कहलाने लगा । यूरोप के दक्षिणपूर्व का भाग, एशिया का पश्चिमी भाग तथा उत्तरी अफ्रीका और अनेक टापू इस साम्राज्य के अंतर्भूत थे । तब से तुर्को को, जिसका प्रधान नगर कुस्तुंतुनिया है, रूम कहने लगे, और अब तक उसे रूम ही कहते हैं ।
रूम पु
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ रोम] दे॰
रोम ।
उ॰—रूम रूम में ठाकुर रम रहए कोइ बरले जन चिना ।—रामानंद॰, पृ॰ १६ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।