🕉️ 22 November 2026, Sunday · 02:48:26 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

लक्ष्मण
lakṣmaṇa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
लक्ष्मण १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. रघुवंशी राजा दशरथ के चार पुत्रों में में से दूसरे पुत्र, जो सुमित्रा के गर्भ से उत्पन्न हुए थे । विशेष— जब मिथिला में रामचंद्र जी ने धनुष तोड़ा था, तब परशुराम के बिगड़ने पर इन्होंने उनसे वादविवाद किया था । उसी अवसर पर उर्मिला के साथ इनका विवाह हुआ था । यद्यपि इनका स्वभाव बहुत ही उग्र और तीव्र था, तथापि ये अपने बड़े भाई रामचंद्र के बहुत बड़े भक्त थे; और सदा उनके अनुगामी रहते थे । जब रामजंद्र जी बन को जाने लगे थे, तब ये भी अयोध्या का सारा सुख छोड़कर केवल भक्ति और प्रेम- वश उनके साथ हो लिए थे । बन में ये सदा सब प्रकार से उनकी सेवा किया करते थे । रावण की बहन शूर्पनखा की नाक इन्हीं ने काटी थी । जिस समय मारीच सोने के मृग का रूप धरकर आया था और रामचंद्र उसे मारने निकले थे, उस समय सीता की रक्षा के लिये यही कुटी में थे । पर पीछे से सीता के बहुत आग्रह करने पर ये रामचंद्र का पता लगाने के लिये जंगल में गए । राम-रावण-युद्ध के समय ये बहुत वीरता- पूर्वक लड़े थे और मेघनाद का वध इन्होंने किया था । उस युद्ध में ये एक बार शक्ति बाण लगने के कारण मूर्छित हो गए थे, जिसपर रामचंद्र जी ने बहुत अधिक विलाप किया था । पर हनुमान द्वारा ओषधि लाए जाने पर उसके सेवन से शीघ्र ही इनकी मूर्छा दूर हो गई थी और ये फिर उठकर लड़ने लगे थे । जिस समय सीता जी अपने सतीत्व का प्रमाण देने के लिये अग्निप्रवेश करने को प्रस्तुत हुई थीं, उस समय रामचंद्र की आज्ञा से इन्हीं ने सीता के लिये चिता तैयार की थी । रामचंद्र के वनवास के कारण ये अपने पिता राजा दशरथ और भाई भरत से बहुत अप्रसन्न हो गए थे; पर पीछे से भरत की ओर से इनका मन साफ हो गया था और इन्होंने समझ लिया था कि इसमें भरत का कोई दोष नहीं है । ये बहुत ही तेजस्वी, वीर और शुद्ध चरित्र के थे । उर्मिला से इन्हें अंगद और चंद्रकेतु नाम के दो पुत्र थे । पुराणानुसार ये शेषनाग के अवतार माने जाते हैं ।
२. दुर्योधन के पुत्र का नाम ।
३. चिह्न । लक्षण ।
४. नाग ।
५. आख्या । नाम (को॰) ।
६. सारस ।
लक्ष्मण २ वि॰
१. चिह्न वा लक्षणों से युक्त ।
२. जो श्री से युक्त हो । भाग्यशाली । जिसमें शोभा और कांति हो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
लक्ष्मण mf(आ)n. having marks or signs or characteristics, TS.
endowed with auspicious signs or marks, lucky, fortunate, L.
लक्ष्मण m. Ardea Sibirica, Āpast.
N. of a Vāsiṣṭha g. शुभ्रादि
of a son of Daśa-ratha by his wife Su-mitrā (he was younger brother and companion of Rāma during his travels and adventures; L˚ and Śatru-ghna were both sons of Su-mitrā, but L˚ alone is usually called Saumitri; he so attached himself to Rāma as to be called R˚'s second self; whereas Śatru-ghna attached himself to Bharata), R.; Pur. &c.
N. of various authors and other persons (also with आचार्य, कवि, देशिक, द्विवेदिन्, पण्डित, भट्ट, शास्त्रिन्, सूरि &c.), Cat.
लक्ष्मण n. a mark, sign, token, MBh.; R. &c. (often v.l. लक्षण), a name, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (892,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
लक्ष्मण a. [लक्ष्मन्-अण् न वृद्धिः] 1 Having marks. --2 Possessed of good or auspicious marks, fortunate, lucky. --3 Prosperous, thriving. --णः 1 The crane. --2 N. of a son of Daśaratha by his wife Sumitrā. [He was so much attached to Rāma from his very childhood that he became ready to accompany him during his travels, and took no small part in the several events that took place during the fourteen years of Rāma's exile. In the war of Laṅkā he killed several powerful demons, but particularly Meghanāda, the most heroic of the sons of Rāvaṇa. He was at first mortally wounded by Meghanāda by means of a magical weapon, but was restored to life by Suṣeṇa by means of the medicinal drugs fetched by Māruti. One day Time in the disguise of a hermit came to Rāma and said that he who should happen to see them converse in private should be immediately abandoned, which was agreed to. Lakṣmaṇa on one occasion intruded on their privacy and made the word of his brother true by throwing himself into the Sarayū; (see R. 15. 92-95). He married Ūrmilā by whom he had two sons Aṅgada and Candraketu.] --णा A goose. --णं 1 A name, an appellation. --2 A mark, sign, token. --Comp. --प्रसूः N. of Sumitrā, mother of Lakṣmaṇa.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0920-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
लक्ष्मणं, क्ली, चिह्नम् । इति शब्दरत्नावली ॥ (यथा, माधे । ९ । ३१ । “अथ लक्ष्मणानुगतकान्तवपु- र्जलधिं विलङ्घ्य शशिदाशरथिः । परिवारितः परित ऋक्षगणै- स्तिमिरौघराक्षसकुलं विभिदे ॥”) नाम । इत्यमरटीकायां भरतः ॥ (लक्ष्मीरस्त्य- स्येति । लक्ष्मी + पामादित्वान्नः । लक्ष्म्या अच्चेति गणसूत्रेणात्वं बोध्यम् ।) श्रीविशिष्टे, त्रि । इति मेदिनी । णे, ७५ ॥
लक्ष्मणः, पुं, (लक्ष्मणमस्त्यस्येति । अर्शआदि- त्वादच् ।) सारसः । इति हेमचन्द्रः ॥ श्रीराम- भ्राता । इति मेदिनी । णे, ७६ ॥ (यथा, अध्यात्मरामायणे । १ । ३ । ४५ । “भरणाद्भरतो नाम लक्ष्मणं लक्ष्मणान्वितम् । शत्रुघ्नं शत्रुहन्तारमेवं गुरुरभाषत ॥”) स च त्रेतायुगे अयोध्यायां सुमित्रागर्भे दश- रथाज्जातः । इन्द्रजिद्वधार्थं तस्य चतुर्द्दशवर्ष- पर्य्यन्तं आहारनिद्रादिरहितत्वं यथा, -- “एकदा रघुनाथश्च सीतया लक्ष्मणेन च । स्नातः सरसि तत्रस्थो रम्ये पञ्चवटीतटे ॥ उवाच सीतां हेमन्ते जलं सुस्वादु निर्म्मलम् । तथान्नव्यञ्जनं रम्यं सर्व्वं वस्तु सुशीतलम् ॥ फलञ्च चयनं चक्रे सीतायै प्रददौ पुरः । ततो ददौ लक्ष्मणाय पश्चाद्भुङ्क्ते स्वयं प्रभुः ॥ लक्ष्मणस्तु गृहीत्वा च नैव भुङ्क्ते फलं जलम् । मेघनादवधार्थञ्च सीतोद्धारणकारणात् ॥ निद्रां न याति नो भुङ्क्ते वर्षाणाञ्च चतुर्द्दश । य एव पुरुषो योगी तद्वध्यो रावणात्मजः ॥” इति ब्रह्मवैवर्त्ते श्रीकृष्णजन्मखण्डे ११५ अध्यायः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (4-196-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "लक्ष्मण" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬