अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
लोबान संज्ञा पुं॰[अ॰] एक वृक्ष का सुगंधित गोंद । विशेष—यह वृक्ष अफ्रिका के पूर्वी किनारे पर, सुमालीलैंड में अरब के दक्षिणी समुद्रतट पर होता है और वही से लोबान अनेक रुपों में भारतवर्ष में आता है । कुहुर जकरं, कुहगुर उनस, कुहुर शफ, कुहुकशफा आदि इसी के भेद हैं । इनमें से कई दबा के काम में आते हैं । इनमें लोबानकशफा, जिसे धुप भी कहते हैं, भारतवर्ष में लोबान के नाम से बिक्रता है । यह गोंद वृक्ष की छाल के साथ लगा रहता है । अरभ से लोबान बंबई आता है । वहाँ छाँट छाँटकर उसके भेद किए जाते हैं । जो पीले रंग की बुँदा के रुप के साफ दाने होते हैं, वे कौड़िया कहलाते हैं । उनको छआँटकर युरोप भेज देते हैं तथा मिला जुला औऱ चुरा भारतवर्ष और चीन के लिये रख लेते हैं ।एक और प्रकार का लोबान जावा, सुमात्रा आदि स्थानों से आता है, जिसे जाबी लोबान कहते हैं । युरोप में इससे एक प्रकार का क्षार बनाया जाताहै जिसे वैजोइक एसिड कहते हैं । लोबान प्रायः जलाने के काम में लाया जाता है, जिससे सुंगंधित धुआँ निकलता है । वैद्यक में कुहुरपलोबान का प्रयोग सुजाक में और जावी लोबान का प्रयोग खाँसी में होता है । यह अधिकतर मरहम के काम में लाया जाता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।