विदेह
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. वह जो शरीर से रहित हो ।
२. वह जिसकी उत्पत्ति माता पिता से न हो । जैसे,—देवता आदि ।
३. ज्ञानी एवं देहवाद को अधिक महत्व न देनेवाले राजा जनक का एक नाम । विशेष दे॰
जनक ।
४. राजा निमि का एक नाम । विशेष दे॰
निमि ।
५. प्राचीन मिथिला का एक नाम ।
६. इस देश के निवासी ।
विदेह
२ वि॰ [सं॰] ज्ञानशून्य ।
संज्ञारहित । बेसुध । अचेत ।
उ॰— (क) मूरति मधुर मनोहर देखी । भयउ विदेह विदेहु बिसेखी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) देखि भरत कर सोच सनेहु । भा निषाद तेहि समध बिदेहू ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) कौन ले आई कौने चरन चलाई, कौने बहियाँ गही सो धौ केही री । सूरदास प्रभु देखे सुधि रही नहिं, अति विदेह भई अब मैं बूझनि तोही री ।—सूर (शब्द॰) ।
२. मृत (को॰) ।
३. विरागी । उदासीन (को॰) ।
४. शरीररहित । कामशून्य ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।