शूली
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शूलिन्]
१. त्रिशूल धारण करनेवाले, शिव । महादेव ।
उ॰—श्रृंगी शूली धूरजटी, कुंडलीश त्रिपुरारि । वृषा कपर्दी मानहर, मृत्युंजय कामारि ।—सबल (शब्द॰) ।
२. खरगोश । शशक । खरहा ।
३. शूलरोग से पीड़ित व्यक्ति । वह जिसे शूलरोग हुआ हो ।
४. एक नरक का नाम ।
उ॰—(क) तेरहों शूली नरक कहावै । शूली सम दुख तामे पावै । जो नर पाप करै अधिकाई । करि शिकार मृग मारै जाई ।—विश्राम (शब्द॰) । (ख)—काहू को शस्त्रन ते मारै । तेहि यम शूली नरक में डारै ।—विश्राम (शब्द॰) ।
५. कुंतधारी व्यक्ति । वह जो शूल धारण किए हो (को॰) ।
शूली
२ संज्ञा स्त्री॰ दे॰
सुली ।
उ॰—नाहक नर शूली धरि दीन्हों । जिन बन माहिं ठगाही कीन्हों ।—विश्राम (शब्द॰) । (ख) कौन पाप मैं ऐसो कियो । जाते मोकूँ शूली दियो ।— सूर (शब्द॰) ।
शूली
३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शूल] पीड़ा । शूल ।
उ॰—सो सुधि भूप हिये महँ भूली । अजहूँ उठत जासु ते शूली ।—सबल (शब्द॰) ।
क्रि॰ प्र॰—उठना ।
शूली
४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक प्रकार की घास । शूलीपत्री । विशेष—इस घास को पशु बड़े चाव से खाते हैं और इसका व्यवहार औषध रूप में भी होता है । वैद्यक के अनुसार यह किंचित उष्ण गुरु, बलकारक, पित्त तथा दाहनाशक और गौओं तथा भैसों का दूध बढ़ानेवाली मानी जाती ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।