🕉️ 20 November 2026, Friday · 12:11:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

श्रृंग
śrṛṃga
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
श्रृंग १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. पर्वत का ऊपरी भाग । शिखर । चोटी ।
२. गो, भैंस, बकरी आदि के सिर के सींग । उ॰—भक्ति बिन बैल बिराने ह्वै हो । पाउ चारि सिर श्रृंग गुंग मुख तब कैसे गुण गैहो ।—सूर (शब्द॰) ।
३. कँगूरा । उ॰—जो कांचनीय रथ श्रृंग मयूर माली । जाके उदार उर षणमुख शक्तिशाली ।— केशव (शब्द॰) ।
४. प्राचीन काल का एक प्रकार का बाजा जो मुँह से फूँककर बजाया जाता है । सिंगी बाजा । उ॰— कंस ताल करताल बजावत श्रंग मधुर मुहचंग । मघुर खंजरी पटह प्रणव मिल सुख पावत रतभंग ।—सूर (शब्द॰) ।
५. कमल । पद्म ।
६. जीवक नामक अष्टवर्गीय ओषधि ।
७. सोंठ ।
८. अदरक । आदी ।
९. अगर ।
१०. प्रभुत्व । प्रधानता ।
११. काम की उत्तेजना ।
१२. चिह्व । निशान ।
१३. स्तन । छाती ।
१४. एक प्राचीन ऋषि का नाम । वि॰ दे॰ ऋष्यश्रृंग ।
१५. पानी का फौवारा या पिचकारी ।
१६. कूर्चशीर्षक वृक्ष (को॰) ।
१७. उत्तुंगता । ऊँचाई (को॰) ।
१८. चंद्रचूड़ा । चाँद की नोक (को॰)
१९. किसी वस्तु का अग्रभाग । नोक (को॰) ।
२०. कोटि । चाप के सिरे का नुकीला अंश (को॰) ।
२१. अभिमान । आत्मश्लाघा (को॰) ।
२२. बाण का नुकीला दंड । बाणकांड (को॰) ।
२३. एक प्रकार का सेना का व्युह (को॰) ।
२४. हाथी का दाँत (को॰) ।
२५. उत्कर्ष । अभ्युदय (को॰) ।
श्रृंग २ वि॰ नुकोला । तीक्ष्ण । तेज ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "श्रृंग" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें