🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:37:37 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

साज
sāja
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
साज १ संज्ञा पुं॰ [सं॰] पूर्व भाद्रपद नक्षत्र ।
साज २ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ साज, मि॰ सं॰ सज्जा]
१. सजावट का काम । तैयारी । ठाटबाट ।
२. वह उपकरण जिसकी आवश्यकता सजावट आदि के लिये होती हो । वे चीजें जिनकी सहायता से सजावट की जाती है । सजावट का सामान उपकरण । सामग्री । जैसे,—घोड़े का साज (जीन लगाम, तंग, दुमची आदि), लहँगे का साज (गोटा, पट्ठा, किनारी आदि) बरा- मदे का साज खंभे, घुड़िया आदि) । यौ॰—साजसमाज = साज सज्जा । अलंकार । उ॰—आए साज- समाज सजि भूषन बसन सुदेश ।—तुलसी ग्रं॰ पृ॰ ८२ । सजसामान । मुहा॰—साज सजना = तैयारी करना । व्यवस्था करना । उ॰— मो कह तिलक साज सजि सोऊ ।—मानस, २ ।१८२
३. वाद्य । बाजा । जैसे,—तबला, सारंगी, जोड़ी, सितार, हार- मोनियम आदि । मुहा॰—साज छेड़ना = बाजा बजना आरंभ करना साज मिलाना = बाजा बजाने से पहले उसका सुर आदि ठीक करना ।
४. लड़ाई में काम आनेवाले हथियार । जैसे,—लतवार, बदूक, ढाल, भाला आदि । उ॰—करौ तयारी कोट मैं, सजा जुद्ध की साज ।—हम्मीर॰ पृ॰ २९ ।
५. बढ़इयों का एक प्रकार का रंदा जिससे गोल गलता बनाया जाता है ।
६. मेल जोल । घनिष्टता । यौ॰—साजबाज = हेलमेल । घनिष्ठता । क्रि॰ प्र॰—करना ।—रखना ।—होना ।
साज ३ वि॰
१. बनानेवाला । मरम्मत या तैयार करनेवाला । काम करनेवाला ।
२. बनाया हुआ । निर्मित । रचित । विशेष—इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग यौगिक शब्दों के अंत मे होता है । जैसे,—घड़ीसाज, रंगसाज, खुदासाज आदि ।
साज ४ संज्ञा पुं॰ [अ॰] साखू या साल का वृक्ष जिसकी लकड़ो इमा- रती कामों में आती है । उ॰—इमारती लकड़ी में सागौन , साज, सेमल,बीजा, हल्दुआ, तिंशा, शीशम, सलई आदि किस्म की लकडी बहुतायत से पाई जाती है ।—शुक्ल अभि॰ ग्रं॰ पृ॰ १४ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
साज mfn. together with the lunar mansion Pūrva-bhadra-padā, VarBṛS.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1199,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "साज" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें