🕉️ 20 November 2026, Friday · 11:18:11 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सुंदरी
suṃdarī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सुंदरी १ वि॰ स्त्री॰ [सं॰ सुन्दरी] रूपवती । खूबसूरत ।
सुंदरी २ संज्ञा स्त्री॰
१. सुंदर स्त्री ।
२. हलदी । हरिद्रा ।
३. एक प्रकार का बड़ा जंगली पेड़ । विशेष—यह पेड़ सुंदर वन में बहुत होता है । इसकी लकड़ी बहुत मजबूत होती है और नाव, संदूक, मेज, कुरसी आदि सामान बनाने के काम में आती और इमारतों में भी लगती है । यह पेड़ खारे पानी के पास ही उग सकता है; मीठा पानी पाने से सूख जाता है ।
४. त्रिपुरसुंदरी देवी ।
५. एक योगिनी का नाम ।
६. सवैया नामक छंद का एक भेद जिसमें आठ सगण और एक गुरु होता है । उ॰—सब सों गहि पानि मिले रघुनंदन भेंटि कियो सबको सुखभागी । यहि औसर की हर सुंदरी मूरति राखि जपै हिय में अनुरागी । छंदः॰, पृ॰ २४७ ।
७. बारह अक्षरों का एक वर्णवृत्त जिसमें एक नगण, दो भगण और एक रगण होता है । द्रुतविलंबित । ८, तेईस अक्षरों की एक वर्णवृत्ति जिसमें क्रमशः दो सगण, एक भगण, एक सगण, एक नगण, दो जगण और एक लघु तथा एक एक गुरु होता है । छंदप्रभाकर में इसे 'सुंदरि' कहा है । उ॰—सस भा स तजो जों लगि सखि ! ढूँढ़ौं कुंजगली बिछुरी हरि सोँ ।—छंदः॰, पृ॰ २३७ ।
९. एक प्रकार की मछली ।
१०. माल्यवान राक्षस की पत्नी जो नर्मदा नामक गंधर्वी की कन्या थी ।
११. श्वफल्क की कन्या का नाम (को॰) ।
१२. वैश्वानर की एक दुहिता (को॰) ।
सुंदरी ३ संज्ञा स्त्री॰ [?] सितार, इसराज आदि में लगे वे लोहे या पीतल के परदे जो विभिन्न स्वरों के स्थान होते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सुन्दरी (ई), f., see below
सुन्दरी f. a beautiful woman, any woman (also applied to female animals), Kāv.; VarBṛS. &c.
a kind of tree, Vās.
turmeric, L.
a partic. metre, Col.
N. of a deity (= त्रिपुर-सुन्दरी), L.
of a Yoginī, L.
of an Apsaras, Bālar.
of a daughter of Śva-phalka, Hariv.
of a daughter of Vaiśvānara, VP.
of the wife of Mālyavat, R.
of various other women, Kathās.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1227,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सुन्दरी, स्त्री, (सुन्दर + गौरादित्वात् ङीष् ।) नारीभेदः । इत्यमरः । २ । ६ । ४ ॥ सुष्ठु उनत्ति [] आर्द्रयति मनः इति सुन्दरी । उन्द धी क्लेदे सुपूर्व्वः नाम्नीति अरः निपातनादुल्लोपः नदा- दित्वादीप् । रूपलावण्यसम्पन्ना सुन्दरी । इति तट्टीकायां भरतः ॥ तरुभेदः । इति मेदिनी ॥ हरिद्रा । इति शब्दचन्द्रिका ॥ त्रिपुरसुन्दरी । यथा, -- “अङ्गुष्ठानामिकायोगात् वामहस्तस्य पार्व्वति । तर्पयेत् सुन्दरीं देवीं समुद्राञ्च सवाहनाम् ॥” इति तन्त्रसारे श्रीविद्याप्रकरणम् ॥ योगिनीविशेषः । यथा, -- “तावन्मन्त्रं जपेद्विद्वान् यावदायाति सुन्दरी । ज्ञात्वा दृढं साधकेन्द्रं निशीथे याति निश्चितम् ॥” इति तत्रैव योगिनीसाधनप्रकरणम् ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-374-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सुंदरी" आता है (18)
हरिणाक्षी हिरन की आँखों के समान सुंदर आँखोंवाली । सुंदरीसुभगा सुंदरी । खूबसूरत (स्त्री)कल्याणी कल्याण करनेवाली । सुंदरीहरिणनयना हरिणनयनी वि॰ स्त्री॰ हिरन की आँखों के समान सुंदर आँखोंवाली । सुंदरी । …चारुवर्धना सुंदर स्त्री । सुंदरीबलनेह एक संकर राग जो रामकली, श्याम, पूर्वी, सुंदरी, गुणकली और गाँधार से मिलक…रुपवती सुंदरी । खूबसूरत । (स्त्री)शोभिनी शोभा देनेवाली । सुंदरीसरोजमुखी कमल के समान मुखवाली । सुंदरीकामिनी कामवती स्त्रीनितंबिनी सुंदर नितंबवालीकदलीक्षता परवल । पटोलवरोरु श्रेष्ठ जंघोंवालीसुदती हथिनी । हस्तिनीगौरांगी गोरीरवनि रवनी पु संज्ञा स्त्री॰लैला 'कैस' की प्रेमिका, जिसके प्रेम में वह पागल हो गया था । अत: सब उसे 'मजन…लोनी कुलफे की जाति का एक प्रकार का साग । विशेष—इसको पत्तियाँ बहुत छोटी छोटी…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें