🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:37:29 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सूरत
sūrata
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सूरत १ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰]
१. रूप । आकृति । शक्ल । उ॰—(क) इनकी सूरत तो राजकुमारी की सी है ।—बालमुकुंद गुप्त (शब्द॰) । (ख) मन धन लै दृग जौहरी, चले जात वह बाट । छवि मुकता मुकते मिलै जिहि सूरत की हाट ।—रसनिधि (शब्द॰) । यौ॰—सूरत शक्ल = चेहरा मोहरा । आकृति । सूरत सीरत = आकृति या रूप और गुण । मुहा॰—सूरत बिगड़ना = चेहरा बिगड़ना । चेहरें की रंगत फीकी पड़ना । सूरत बिगाड़ना = (१) चेहरा बिगाड़ना । कुरूप करना । बदसूरत बनाना । विद्रूप करना । (२) अपमानित करना । (३) दंड देना । सूरत बनाना = (१) रूप बनाना । (२) भेस बदलना । (३) मुँह बनाना । नाक भौं सिकोड़ना । अरुचि प्रकट करना । (४) चित्र बनाना । सूरत दिखाना = सामने आना ।
२. छवि । शोभा । सौंदर्य । उ॰—साँवली सूरत तुमारी साँवले । जब हमारी आँख में है घूमती ।—चोखे॰, पृ॰ १ ।
३. उपाय । युक्ति । ढंग । तदबीर । ढब । उ॰—(क) कोई उम्मीद बर नहीं आती, कोई सूरत नजर नहीं आती । मौत का एक दिन मुऐयन है, नींद क्यों रात भर नहीं आती ।—कविता कौ॰, पृ॰ ४७२ । (ख) जाड़े में उनके जीने की कौन सूरत थी ।— शिवप्रसाद (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—देखना । जैसे,—वह उनसे छुटकारा पाने की कोई सूरत नहीं देखता ।—निकालना । जैसे—रुपया पैदा करने की कोई सूरत निकालो ।
४. अवस्था । दशा । हालत । जैसे—उस सुरत में तुम क्या करोगे । उ॰—आपको खयाल न गुजरे कि हमारी किसी सूरत में तह- कीर हुई ।—केशवराम (शब्द॰) ।
सूरत २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सौराष्ट्र] बंबई प्रदेश के अंतर्गत एक नगर ।
सूरत ३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार जहरीला पौधा जो दक्षिण हिमा- लय, आसाम, बरमा, लंका, पेराक और जावा में होता है । इसे चोरपट्टा भी कहते हैं । विशेष दे॰ चोरपट्ट ।
सूरत ४ संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ सूरह्] कुरान का कोई प्रकरण ।
सूरत पु ५ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ स्मृति] सुध । स्मरण । ध्यान । याद । विशेष दे॰ सुरति । जैसे,—सब आनंद में ऐसे मग्न थे कि कृष्ण की सूरत किसी को भी न थी ।—लल्लू (शब्द॰) ।
सूरत ६ वि॰ [सं॰]
१. अनुकूल । मेहरबान । कृपालु ।
२. शांत । सीधा [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सू-रत mfn. (for सु-र्˚) well disposed towards, compassionate, tender, Uṇ. v, 14
tranquil, calm, ib.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1244,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
सूरत a. 1 Kindly-disposed, compassionate, tender. --2 Calm, tranquil. --ता A tractable cow.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1135-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सूरत त्रि० सु + रम--क्त पृषो० । दयालौ अमरः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5327,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
सूरतः, त्रि, (सुष्ठु रमते इति । सु + रम + “सौ रमतेः क्तो दमे पूर्व्वपदस्य च दीर्घः ।” उणा० ५ । १४ । इति क्तः सुशब्दस्य च दीर्घः ।) कृपालुः । इत्यमरः । ३ । १ । १५ ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-395-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सूरत" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें