🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:22:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हाट
hāṭa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हाट १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ हट्ट]
१. वह स्थान जहाँ कोई व्यवसायी बेचने के लिये चीजें रखकर बैठता है । दूकान ।
२. वह स्थान जहाँ बिक्री की सब प्रकार की वस्तुएँ रहती हों । बाजार । उ॰—प्रेम बिकंता मै सुना, माथा साटें हाट । बूझत बिलँब न कीजिए ततछित दीजै काट ।—संतवाणी॰, पृ॰ १९ । यौ॰—हाटाबाट = पण्यवीथिका । बाजार । उ॰—(क) शतसंख्य हाटबाट भमंते ।—कीर्ति॰, पृ॰ २८ । (ख) हाट बाट नहि जाइ निहारी ।—मानस, २ ।१५९ । हाट बाजार = दे॰ 'हाटबाट ।' मुहा॰—हाट करना = (१) दूकान रखकर बैठना । (२) सौदा लेने के लिये बाजार जाना । हाट खोलना = (१) दूकान रखना । रोजगार करना । (२) दूकान पर आकर बिक्री की चीजें निकालकर रखना । हाट बाजार करना = सौदा लेने बाजार जाना । जैसे,—वह स्त्री हाट बाजार करती है । हाट लगना = दूकान या बाजार में बिक्री की चीजें रखी जाना । हाट चढ़ना = बाजार में बिकने के लिये आना । उ॰—पंडित होइ सो हाट न चढ़ा- जायसी (शब्द॰) । हाट जाना = कुछ खरीदने या बेचने के उददेश्य से बाजार जाना । हाट भरना = बाजार में खरीद और बिक्री करनेवालों की भीड़ इकट्ठी होना ।
३. बाजार लगने का दिन ।
हाट २ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. मैनफल वृक्ष और उसका फल । विशेष-दे॰ मैनफल ।
२. कमल की जड़ । भसीड़ ।
३. कमल का छत्ता [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
हाट. See करहाट, p. 255, col. 1.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1297,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हाट" आता है (22)
आपण हाट । बाजारअट्ट हाट । बाजारहट्ट बाजार । हाटनिषद्या वह स्थान जहाँ कोई चीज बिकती हो । हाटअवडंग हाट । बाजारग्राममुख बाजार । हाटपणग्रंथि बाजार । हाटपण्यवीथी क्रय विक्रय का स्थान । बाजार । हाटकरंगण हाट । बाजारगृहापण हाट । बाजारहठरी हाट । बाजारबिपणी बाजार । हाटमार्केट बाजार । हाटक्रायारोह वह स्थान जहाँ खरीदने बेचने का काम होता है । हाट । बाजार । मंडीबणिग्वाथी बाजार । हाटजन्य साधारण मनुष्य । जनसाधा— रणनिगम मार्ग । पथस्रवद्रंग मेला । प्रदर्शनी । नुमाइशमहाघोष भारी शब्दबजार पु † संज्ञा पुं॰ वह स्थान जहाँ बिक्री के लिये दुकानों में पदार्थ रखे ह…सट्टा वह इकरारनामा जो काश्तकारों में खेत के साझे आदि के संबंध में होता है । …सट्टी वह बाजार जिसमें एक ही मेल की बहुत सी चीजें लोग दूर दूर से लाकर बेचते ह…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें