अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
हुक्म संज्ञा पुं॰[अ॰] १. बड़े का वचन जिसका पालन कर्तव्य हो । कुछ करने के लिये अधिकार के साथ कहना । आज्ञा । आदेश । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰—हुक्म उठाना=(१) हुक्म रद्द करना । आज्ञा फेरना । हुक्म जारी न रखना । (२) आज्ञा पालन करना । सेवा करना । अधीनता में रहना । हुक्म उलटाना=आज्ञा का निराकरण करना । एक आज्ञा के विरुद्ध दूसरी आज्ञा प्राप्त करना । हुक्म की तामील=आज्ञा का पालन । हुक्म के मुताबिक कार्र- वाई । हुक्म चलना=अधिकार होना । किसी की हुक्मत होना । हुक्म चलाना=(१) आज्ञा प्रचलित करना । (२) आज्ञा देना । अधिकारपूर्वक दूसरे को कुछ करने के लिये कहना । बड़प्पन दिखाने हुए दूसरे को काम में लगाना । जैसे,—बैठे बैठे हुक्म चलाते हो, खुद जाकर क्यों नहीं करते ? हुक्म जारी करना= आज्ञा का प्रचार करना । हुक्म तोड़ना=आज्ञा भंग करना । आदेश के विरुद्ध कार्य करना । बड़े के वचन का पालन न करना । हुक्म देना=आज्ञा करना । हुक्म बजाना या बजा लाना=(१) आज्ञा पालन करना । बड़े के कहे अनुसार करना । (२) सेवा करना । हुक्म मानना=आज्ञा दिया जाना । आदेश होना । जैसे,—मुझे क्या हुक्म मिलता है ? जो हुक्म= जो हुक्म होता है, उसे मैं करूँगा । (नौकर) । २. कुछ करने की स्वीकृति । अनुमति । इजाजत । जैसे,—(क) सवारी निकालने का हुक्म हो गया । (ख) घर जाने का हुक्म मिल गया । मुहा॰—हुक्म लेना=आज्ञा प्राप्त करना । अनुमति लेना । जैसे,—तुम्हें हुक्म लेकर जाना चाहिए था । ३. अधिकार । प्रभुत्व । शासन । इख्तियार । जैसे,—हुक्म बना रहें । (आशीर्वाद) । मुहा॰—हुक्म में होना=अधिकार में होना । अधीन होना । शासन में होना । जैसे,—(क) मैं तो हर घड़ी हुक्म में हाजिर रहता हूँ । (ख) यह किसी के हुक्म में नहीं है, मनमानी करता है । ४. किसी कानुन या धर्मशास्त्र की आज्ञा । विधि । नियम । शिक्षा । उपदेश । ५. ताश का एक रंग जिसमें काले रंग का पान बना रहता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।