🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:51:24 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

अगर
agara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
अगर १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ अगरु] एक पेड़ जिसकी लकड़ी सुगंधित होती है । ऊद । उ॰— चंदन अगर सुगंध और घृत विधि करि चिता बनायो ।— सूर॰, ९ ।५० । विशेष—यह पेड़ भूटान, आसाम, पूर्वी बंगाल, खसिया और मर्तबान की पहाड़ियों में होता हैं । इसकी ऊँचाई ६० से १०० फुट और घेरा ५ से८ फुट तक होता हैं । जब यह २० वर्ष का होता है तब इसकी लकड़ी अगर के लिय काटी जाती है । पर कोई कोई कहते हैं कि इसकी लकड़ी ५०-६० वर्ष के पहले नहीं पकती । पहले तो इसकी लकड़ी बहुत साधारण पीले रंग की और गंधरहित होती हैं, पर कुछ दिनों में धड़ और साखाओं में जगह जगह एक प्रकार का रस आ जाता हैं जिसके कारण उन ,स्थानों की लकड़ियाँ भारी हो जाती हैं । इन स्थानों से लकड़ियाँ काट ली जाती हैं और अगर के नाम से बिकती हैं । यह रस जितना अधिक होता है उतनी ही लकड़ी उत्तम और भारी होती है । पर ऊपर से देखने से यह नहीं जाना जा सकता कि किस पेड़ में लकड़ी अच्छी निकलेगी । बिना सारा पेड़ काटे इसका पता नहीं लग सकता । एक अच्छे पेड़ में (३००) तक का अगर निकल सकता है । पेड़ का हल्का भाग जिसमें यह रस या गोंद कम होता है, 'दूम' कहलता है और सस्ता अर्थात् (१). (२) सेर बिकता हैं, पर असली काली काली लकड़ी, जो गोंद अधिक होने के कारण भारी होती है, 'गरकी' कहलाती है और (१६) या (२०) सेर बिकती है । यह पानी में डूब जाती है । लकड़ी का बुरादा धूप, दसांग आदि में पड़ता है । बंबई में जलाने के लिये इसकी अगरबत्ती बहुत बनती है । सिलहट में अगर का इत्र बहुत बनता है । चोवा नाम का सुगंधित लेप इसी से बनता है ।
अगर २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ अक्षर] अक्षर । वर्ण । हर्फ (डिं) । उ॰— उठारे सहज जोधार असुंसरा लड़े हरि चापड़े मार लीधा उचार दध अगर रो ।—रघु॰ रू॰, पृ॰ १३१ ।
अगर ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ आगार डिं॰ अग्गर] आगार । गृह । उ॰— जे सँसार अँधियार अगर में भए मगनबर ।—का॰ कौमुदी १, ।
अगर ४ अव्य [फ़ा॰] यदि । जो । उ॰— उसे हमने बहुत ढूँढ़ा न पाया । अगर पाया तो खोज अपना न पाया ।—शेर॰, भा॰ १, पृ॰ ४१२ । मुहा॰—अगर मगर करना=(१) हुज्जत करना । तर्क करना । (२) आगा पीछा करना ।
अगर ५ पु क्रि॰ वि॰ [सं॰ अग्र, प्रा॰ अग्गर] आगे । जैसे 'अगरज' में 'अगर' ।
अगर बगर पु † क्रि॰ वि॰ [हिं॰] दे॰ 'अगल बगल' ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "अगर" आता है (25)
काष्ठक अगर । एक सुगंधित लकड़ी (को॰)चेत् यदि । अगरवनचंदन अगुरु । अगरदेवकर्द्दम एक सुगंध द्रव्य, जो चंदन, अगर, कपूर और केसर को एक में मिलाने से बनता ह…क्रिमिज अगुरु । अगरगंधदारु अगर । गंधकाष्ठपंचसुगंधक वैद्यक में ये पाँच सुगंध ओषधियाँ—लौंग, शीतलचीनी, अगर, जायफल, कपूर, अथव…जऊ पु † क्रि॰ वि॰ जो । अगर । यदपि । यद्यपिराजाई अगरु । अगरअगरसार अगर । ऊदसारतैल वैद्यक के अनुसार अशोक, अगर, सरल, देवदारु आदि का तेल जिसका व्यवहार क्षु…श्रृंगज अगर । अगरूधूप देवपूजन में या सुगंध के लिये कपूर, आग, गुग्गुल, आदि गंधद्रव्यों को जला…सची इंद्र की स्त्री का नाम । इंद्राणी । दे॰ 'शची'पीतक हरतालवल्लर लतास्वादु मधुर रस । मीठा रस । मधुरतापारुष्य वचन की कठोरता । वाक्य की अप्रियता । बात का कड़वापनकृमिज कीड़ों से उत्पन्नगंधाष्टक आठ गंधद्रव्यों के मिलाते से बना हुआ एक संयुक्त गंध जो पूजा में चढ़ाने …च्यवनप्राश आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध अवलेह जिसके विषय में यह कथा है कि च्यवन ऋषि क…चंदनादि चंदन, खस, कपूर, बकुची, इलायची आदि पित्तानाशक दवाओं का वर्गजौ पु अव्य॰जोपै पु अव्य॰सुगधगण सुगंधिच द्रव्यों का एक गण या वर्ग । विशेष—सुगंधगण वर्ग में कपूर, कस्तू…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें