🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:34:51 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

अपत
apata
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
अपत १ पु वि॰ [सं॰ अ+पत्र प्रा॰ पत्त, हिं पत्ता]
१. पत्रहीन । बिना पत्तों का । उ॰—जिन दिन देखे वे कुसुम गई सो बीति बहार । अब अलि रही गुलाब की अपत कँटीली डार ।— बिहारी (शब्द॰) ।
२. आच्छादनरहित । नग्न ।
अपत २पु वि॰ [अ सं॰ =नहीं+हिं॰ पत=लज्जा] लज्जारहित । निर्लज्ज । उ॰—लुटे सीखिन अपत करि सिसिर सुसेज बसंत । दै दल सुमन किए सो भल सुजस लसंत ।—दीनदयाल (शब्द॰) ।
अपत ३ पु वि॰ [सं॰ अपात्र, प्रा॰ अपत] अधम । पातकी । नीच । उ॰—(क) राम राम राम राम राम जपत । पावन किये रावन रिपु तुलसी हू से अपत ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) प्रभु जु हौं तो महा अधर्मी । अपत, उतार, अभागौ, कामी, विषयी निपट, कुकर्मी ।—सुर॰, १ ।१८६ ।
अपत ४पु संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अ=नहीं+पति=प्रतिष्ठा, हिं॰ पत] अप्रतिष्ठा । बेइज्जती । दुर्दशा । उ॰—जौ मेरे दीनदयाल न होते । तौ मेरी अपत करत कौरवसुत होत पंडवनि ओते ।— सूर॰ १ ।१५९ ।
अपत ५पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ आपत्] विपत्ति । आपत्ति ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें