🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:44:56 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

आगा
āgā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
आगा १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ अग्र, प्रा॰ अग्ग]
१. किसी चीज के आगे का भाग । अनाड़ी ।
२. शरीर का अगला भाग । जैसे,—ऊँचे आगे का हाथी अच्छा होता है ।
३. छाती । वक्षःस्थल ।
४. मुख । मुँह । मुहरा ।
५. ललाट । माथा ।
६. लिंगेंद्रिय ।
७. अँगरखे कुरते आदि की में आगे का टुकड़ा ।
८. पगड़ी का छज्जा ।
९. घर के सामने का भाग । मुहरा । १० सेना या फौज का अगला भाग । सेनामुख । हरावल ।
११. नाव का अगला भाग । माँग । गलही ।
१२. घर के सामने का मैदान । घर के आगे का सहन ।
१३. पेशखीमा । आगड़ा ।
१४. पहि- नावे का वह भाग जो आगे रहता है । पल्ला । आंचल ।
१५. आगे आनेवाला समय । भविष्य । परिणाम । जैसे,—(क) उसका आगा मारा गया है । (ख) उसका आगा अँधेरा है । मुहा॰—आगा काटना=यात्रा या कार्य में विघ्न डलना । आगा तागा लेना = आवभगत करना आदर सत्कार करना । आगा भारी होना = (१) गर्भ रहना । पैर भारी होना । जैसे,— व्याह होते ही उसका आगा भारी हो गया । (२) कहारों की बोली में राह में ठोकर गड़ढे आदि का होना जिससे गिरने का भय हो । आगा मारना = किसी के कार्य में बाधा डालना । किसी की उन्नति में रुकावट डालना । जैसे,—किसी का आगा मारना अच्छा नहीं । आगा मारा जाना=भावी उन्नति में विघ्न पड़ना । आगम मारा जाना । जैसे,—परीक्षा में फेल होने से उसका आगा मारा गया । आगा रुकना=भावी उन्नति में बाधा पड़ना । आगा रोकना = (१) आक्रमण रोकना । (२) कोई बड़ा कार्य आ पड़ने पर उसे सँभालना । मुँहड़ा सँभालना । जैसे,—इतनी बड़ी बारात अवेनी; उसका आगा रोकना भी तो कोई सहज बात नहीं है । (num>३) किसी के सामने इस तरह खड़े होना कि ओट हो जाय । आड़ करना । जैसे,—आगा मत रोको, जरा किनारे खड़े हो । (४) किसी की उन्नति में बाधा डालना । आगा लेना = शत्रु के आक्रमण को रोकना । भिड़ना । आगा सँभा- लना = (१) मुहड़ा सँभालना । कोई बड़ा कार्य आ पड़ने पर उसका प्रबंध करना । (२) किसी खुले गुप्त अंग को ढकना । (३) वार रोकना । भिड़ना । जैसे,—राजपूताने की लड़ाइयों मे पहले भील ही लोग आगा सँभालते थे ।
आगा २ संज्ञा पुं॰ [तु॰ आगा]
१. मालिक । सरदार ।
२. काबुली । अफगान ।
३. ज्येष्ठ भाई [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. आ-√ 1. गा -जिगाति (Impv. -जिगातु; aor. -गात्, 3. pl. -गुः) to come towards or into (acc.), approach, RV. &c.; to attain, Śiś. v, 41; to overcome, visit (as fear or evil), MBh.
2. आ-गा f. intonation
singing in a low voice, TāṇḍyaBr.; ṢaḍvBr.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (130,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "आगा" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें