🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:04:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ईंगुर
īṃgura
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ईंगुर संज्ञा पुं॰ [सं॰ हिङ्गुल, प्रा॰ इंगुल] एक खनिज पदार्थ जो चीन आदि देशों में निकलता हैं । इसकी ललीई बहुत चटकीली और सुंदर होती है । लाल वस्तुओं की उपमा ईगुर से दी जाती है । हिंदू सौभाग्यवती स्त्रियाँ माथे पर शोभा के लिये इसकी बिंदी लगाती हैं । इससे पारा बहुत निकाल जाता हैं । उ॰—जहाँ जहाँ यह अपने चरनों को धरती ऐसा जाना पड़ता कि ईंगुर बगर गया हैं । — श्यामा॰, पृ २८ । विशेष — अब कृत्रिम ईगुर बनाया जाता हैं । यह गीला और सूखा दो प्रकार का बनता है । पारा, गंधक, पोटास और पानी एक साथ मिलाकर एक लंबे बरतन में रखते हैं जिसमें मथने के लिये बेलन लगे रहते हैं । मथने के बाद द्रव्य का रंग काला हो जाता है, फिर ईट के रंग का होता है अंत में खासा गीला ईंगुर हो जाता है । सुखा ईंगुर इस प्रकार बनता है— ८ भाग पारा , १ भाग गंधक एक बंद बरतन में आँच पर चढाते हैं । यह बरतन घूमता रहता है, जिससे दोनों चीजें खूब मिल जाती हैं और ईंगुर तैयार हो जाता हैं । प्रक्रिया में थोड़ा फेरफार कर देने से यह ईंगुर कई रंगों का हो सकता है— जैसे प्याजी, गुलाबी और नारंगी इत्यादि । यह रंगसाजी और मोहर की लाह बनाने के काम में आता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "ईंगुर" आता है (15)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें