🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:07:12 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

उलटी
ulaṭī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
उलटी १ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उलटना]
१. वमन । कै ।
२. मालखंभ की एक कसरत जिसमें खिलाड़ी की पीठ मालखंभ की ओर और सामना देखनेवालों की ओर रहता है । खिलाड़ी दोनों पैरों को पीछे फेंककर मालखंभ में लिपटता है और ऊपर चढ़ता उतरता है । कलैया ।
उलटी २ वि॰ स्त्री॰ [हिं॰ उलटा का स्त्री॰ रूप]
१. विपरीत । विरुद्ध ।
उलटी ३ क्रि॰ वि॰ [हिं॰] दे॰ उलटा । उ॰—सने की गाँठ भिगाने से उलटी कड़ी होती है ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰१, पृ॰ ३७९ ।
उलटी काँगसी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उलटी+ देश॰ काँगसी] मालखंभ की एक कसरत जिसमें पंजा उलटकर उँगलियाँ फँसाई जाती हैं ।
उलटी खड़ी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उलटी+ खड़ी] मालखंभ की एक कसरत जिसमें खड़े होकर दोनों पैरों को आगे से सिर पर उड़ाते हुए पीठ ले जाते है और फिर उसी जगह पर लाते हैं जहाँ सै पैर उड़ाते हैं ।
उलटी चीन संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उलटा+ चेन=चुनना] नैचा बाँधने का एक भेद जिसमें कपड़े की मुड़ी हुई पट्टी नर पर लपेटते हैं ।
उलटी बगला संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उलटी+बगली] मुगदल की एक कसरत जो बल अंदाजने के लिये की जाती है । इसमें पीठ पर से छाती पर मुगदल आता है तो भी मुट्ठी ऊपर ही रहती है ।
उलटी रुमाली संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उलटी+ फा॰ रुमाल] मुगदल भाँजने का एक भेद । विशेष—यह प्रकार की रुमाली है, भेद केवल यह है कि इसमें मुगदलों की झोंक आगे की होती है । रुमाली के समान इसमें भी मुगदल की मुठिया उलटी पकड़नी चाहिए ।
उलटी सरसों संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उलटी+ सरसों] वह सरसों जिसकी फलियों का मुँह नीचे होता है । यह जादू टोना, मंत्र तंत्र के काम आती है । टेरो ।
उलटी सवाई संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ उलटी+ सवाई] वह जंजीर जिससे जहाज की अनी या नोक के नीचे सबदरा बँधा रहता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "उलटी" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें