🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:31:36 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कंजा
kaṃjā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कंजा १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ करंञ्ज]
१. एक कँटीली झाड़ी । विशेष—इसकी पत्तियाँ मिरिस की पत्तियों से कुछ मिलती जुलती कुछ अधिक चौड़ी होती हैं । इसके फूल पीले पीले होते हैं । फलों के गिर जाने पर कँटीली फलियाँ लगती हैं । इनके ऊपर का छिलका कड़ा और कँटीला होता है । एक एक फली में एक से तीन चार तक बेर के बराबर गोल गोल दाने होते हैं । दानों के छिलके कड़े और गहरे खाकी धूएँ के रंग के होते हैं । के लड़के इन दानों से गोली की तरह खेलते हैं । वैद्य लोग इसकी गूदी को औषध के काम में लाते हैं । यह ज्वर और चर्मरोग में बहुत उपयोगी होती है । अँगरेजी दवाइयों में भी इसका प्रयोग होता है । इससे तेल भी निकाला जाता है जो खुजली की दवा है । इसकी फुनगी और जड़ भी काम में आती है । यह हिंदुस्तान और बर्मा में बहुत होता है और पहाड़ों पर २५००० फुट की ऊँचाई तक तथा मैदानों और समुद्र के किनारे पर होता है । इसे लोग खेतों के बाड़ पर भी रूँधने के लिये लगाते हैं । पर्या॰—गटाइन । करंजुवा । कुवेराक्षी । कृकचिका । वारिणी । कंटकिनी । . इस वृक्ष का बीज ।
कंजा २ वि॰ [देश॰ अथवा सं॰ कञ्ज सेवार के रंग का; काही या खाकी रंग का] [स्त्री॰ कंजी]
१. कजे के रंग का । गहरे खाकी रंग का । जैसे,—कजी आँख । विशेष—इस विशेषण का प्रयोग आँख ही के लिये होता है ।
२. जिसकी आँख कंजे के रंग की हो । उ॰—ऐंचा ताना कहे पुकार । कजे से रहियो हुशियार । (कहा॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कंजा" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें