🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:30:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कंधा
kaṃdhā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कंधा संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्कंध, प्रा॰ कंध]
१. मनुष्य के शरीर का वह भाग जो गले और मोढ़े के बीच में है । मुहा॰—कंधा देना = (१) अरथी में कंधा लगाना । अरथी को कंधे पर लेना या लेकर चलना । शव के साथ श्मशान तक जाना । (२) सहारा देना । सहायता देना । मदद देना । कंधा बदलना = (१) बोझ को एक कंधे से दूसरे कंधे पर लेना । (२) बोझ को दूसरे कंधे पर से अपने कंधे पर लेना । कंधा भरना; कंधा भर आना = बोझ के कारण पालकी ढोनेवालों के कंधे का फूल जाना या भारीपन जान पड़ना । कंधा लगना = पहले पहल या दूर तक पालकी आदि ढोने से कंधे का कल्लाना । कंधे की उड़ान = मालखंभ की एक कसरत जिसमें कंधे के बल उड़ते हैं ।
२. बाहुमूल । मोढ़ा । मुहा॰—कंधे से कंधा छिलना = बहुत अधिक भीड़ होना । जैसे,—मंदिर के फाटक पर कंधे से कंधा छिलता था, भीतर जाना कठिन था ।
३. बैल की गर्दन का वह भाग जिसपर जुआ रखा जाता है । मुहा॰—कंधा डालना = (१) बैल का अपने कंधे से जुआ फेंकना । जुआ डालना । (२) हिम्मत हारना । थक जाना । साहस छोड़ना । कंधा लगना = जूए की रगड़ से कंधे का छिल जाना । उ॰—लग गया कंधा बला से लग गया ।—चुमते॰, पृ॰ ३७ । कंधे से कंधा मिलाना = अवसर पड़ने पर पूर्ण सहयोग देना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कंधा" आता है (16)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें