🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:11:14 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कच्चा
kaccā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कच्चा १ वि॰ [सं॰ कषण = कच्चा]
१. बिना पका । जो पका न हो । हरा और बिना रस का । अपक्व । जैसे— कच्चा फल । मुहा॰— कच्चा खा जाना = मार ड़ालना । नष्ट करना । (क्रोध में लोंगों की यह ससाधारण बोल चाल है ।) जैसे, तुमसे जो कोई बोलेगा उसे मैं कचेचा खा जाऊँगा । उ॰— क्या महमूद के अत्याचारों का वर्णन पढ़कर जी में यह नहीं आता है कि वह सामने आता तो उसे कच्चा खा जाते । — रस॰,स पृ॰ १०१ ।
२. जो जाँच पर न पका हो । जो आँच खाकर गला न हो या खरा न हो गया हो । जैसे,— कच्ची रोटी, कच्ची दाल, कच्चा घड़ा, कच्ची ईट ।
३. जो अपनी पूरी बाढ़ को न पहुँचा हो । जो पुष्ट न हुआ हो । अपरिपुष्ट । जैसे, — कच्ची कली, कच्ची लकड़ी, कच्ची उमर । मुहा॰— कच्चा जाना = गर्भपात होना । पेय गिरना । कच्चा बच्चा = वह बच्चा जो गर्भ के दिन पूरे होने के पहले ही पैदा हुआ हों ।
४. जो बनकर तैयार न हुआ हो । जिसके तैयार होने में कसर हो ।
५. जिसके संस्कार या संशोधन की प्रक्रिया पूरी ना हुई हो । जैसे— कच्ची चीन कच्ची शोरा ।
६. अदृ़ढ । कमजोर जल्दी टूटने या बिगड़नेवाला । बहुत दिनो तक न रहनेवाला । अस्थायी । स्थिर । जैसे,—(क) कच्ची धागा कच्चा काम, कच्चा रंग । उ॰— (क) कच्चे बारह बार फिरासी । पक्के तौ फिर थिर न रहासी । — जायसी ग्रं॰ (गुप्त॰), पृ॰ ३३२ । (ख) ऐसे कच्चे नहीं कि हमपर किसी का दाँवपेंच चले ।— फिसाना॰, भा॰ १, पृ॰९ । मुहा॰— कच्चा जी या दिल = विचलित होलेवाला चित्त । व ह हृदय जिसमें कष्ट, पीड़ा आदि सहने का साहस न हो । 'कड़ा जी' का उलटा । जैसे, — (क) उसका बड़ा कच्चा जी है, चीर फाड़ नहीं देख सकता । (ख) लड़ाई पर जाना कच्चे जी के लोगों का काम नहीं है । कच्चा करना = (१) ड़राना । भयभीत करना । हिम्मत छुड़ा देना । (२) कच्ची सिलाई करना । लंगर ड़ालना । सलंगा भरना । कच्चा होना = (१) अधीर होना । हतोत्साह होना । हिम्मत हारना । (२) लंगर पड़ना । कच्ची सिलाई होना ।
७. जो प्रमाणों से पुष्ट न हो । अप्रामाणिक । निःसार । अयुक्त । बेठीक । जैसे, कच्ची राय, कच्ची दलील, कच्ची जुगुत । मुहा॰— कच्चा करना =(१) अप्रमाणिक ठहराना । झूठा साबित करना । जैसे, — उसने तुम्हारी सब बातें कच्ची कर दीं । (२) लज्जित करना । शरमाना । नीचा दिखलाना । जैसे, — उसने सबके सामने तुम्हें कच्चा किया । कच्चा पड़ना =(१) अप्रमाणिक ठहरना । निःसार ठहरना । झूठा ठहरना । जैसे,— (क) यहाँ तुम्हारी दलील कच्ची पड़ती है । (ख) यदि हम इस समय तुम्हों रुपया न देंगे तो हमारी बात कच्ची पड़ेगी । (२) सिटपिटाना । संकुचित होना । जैसे, हमें देखते ही वे कच्चे पड़ गए । कच्ची पक्की = भली बुरी । उलटी सीधी । दुर्वाक्य । दुर्वचन । गाली । जैसे, — बिना दो चार कच्ची पक्की सुने वह ठीक काम नहीं करता । कच्ची बात =अश्लील बात । लज्जाजनक बात । झूठी बात । उ॰—(क) क्यों भला बात हम सुनें कच्ची, हैं न बच्चे नौ कान के कच्चे । चुभते॰, पृ॰ १७ । (ख) कहै सेख तुम बेगम सच्चिय । ऐसी बात कहो मत कच्चिय । — हम्मीर रा॰,पृ॰ ३९ ।
८. जो प्रमाणिक तौल या माप से हो कम हो । जैसे, — कच्चा सेर, कच्चा मन, कच्चा बीघा, कच्चा कोस, कच्चा गज । विशेष— एक ही नाम के दो मानों में जो कम या छोटा होता है, उसे कच्चा कहते हैं । जैसे,—जहाँ नंबरी सेर से अधिक वजन का सेर चलता है, वहाँ नंबरी को ही कच्चा कहते हैं ।
९. जो सर्वांगपूर्ण रूप में न हो । जिसमें काट छांच की जगह हो । जैसे,— कच्ची बही, कच्चा मसविद ।
१०. जो नियमा- नुसार न हो । जो कायदे के मुताबिक न हो । जैसे, कच्चा दस्तावेज । कच्ची नकल । ११ कच्ची मिट्टी का बना हुआ । गीली मिट्टी का बना हुआ । जैसे,— कच्ची घर । कच्ची दीवार । महा॰ — कच्चा पक्का = इमारत या जोड़ाई का वह काम जिसमें पक्की ईंटें मिट्टी के गारे से जोड़ी गई हों ।
१२. अपरिपक्व । अपटु । अव्युत्पन्न । अनाड़ी । जिसे पूरा अभ्यास न हो ।— (व्यक्तिपरक) । जैसे— वह हिसाब में बहुत कच्चा है ।
१३. जिसे अभ्यास न हो । जो मँजा न ह
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कच्चा" आता है (18)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें