🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:32:41 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

करनी
karanī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
करनी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ करना से ब्यु॰]
१. कार्य । कर्म । करतूत । करतब । उ॰—(क) करनी क्यारी बोय कर, रहनी कर रख- वार ।—कबीर श॰, पृ॰ २१ । (ख) देखो करनी कमल की, कीनों जल सों हेत । प्राण तज्यो प्रेम न तज्यो, सूख्यो सरहि समेत ।— सूर (शब्द॰) । (ग) अपने मुख तुम आपनि करनी । बार अनेक भाँति बहु बरनी ।—तुलसी (शब्द॰) ।
२. मृतक क्रिया । अंत्योष्टि कर्म । मृतक संस्कार ।उ॰—पितु हित भरत कीन्ह जस करनी । सो मुख लाख जाइ नहिं बरनी ।—तुलसी (शब्द॰) ।
३. पेसराजों या कारीगरों का लोहे का एक औजार जिससे वे दीवार पर पन्ना या गारा लगाते हैं । कन्नी ।
४. विवाह में कन्या के निमित्त दी हुई संपत्ति ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "करनी" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें