🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:32:09 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

केला
kelā
🟠 शब्दसागर🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
केला संज्ञा पुं॰ [सं॰ कदलक, प्रा॰ कयल] एक प्रसिद्ध पेड़ । कदली । विशेष—यह भारतवर्ष, बरमा, चीन, मलाया के टापुओं, अफ्रीका, अमेरिका, दक्षिणी युरोप आदि गरम स्थानों में होता है । इसके पत्ते गज डेढ़ गज लबे और हाथ भर चौड़े होते हैं । इस पेड़, में ड़ालियाँ नहीं होती; अरुई, बंडे आदि की तरह पेड़ी या पूती ही से ऐक पत्ता निकलता है । पेड़ी चिकनी, पर्तदार, छिद्रमय और पानी से भरी होती है । केले के लिये पानी की आवश्यकता बहुत होती है, इसी से इसे नालियों में लगाते हैं । पेड़ साल भर में पूरी बाढ़ को पहुँचता है और तब उसके नीचे से कमस के आकार का कालापन लिए लाल रंग का बहुत बड़ा फूल निकलता है, जो नीचे की ओर झुका होता हैं । यह फूल एकबारगी नहीं खिलता । प्रति दिन एक एक दल खुलता हैं, जिसके अंदर आठ दस छोटी छोटी फलियों की पंक्तीयाँ दिखाई पड़ती हैं । इन फलियों के सिरों पर पीले पीले फूल लगते हैं । इन फलियों की पँक्ति को पंजा कहते हैं । प्रत्येक दल के नीचे एक एक पंजा निकलता है । पीले फूलों के गिर जाने पर यही फलियां ब़ढ़कर बडी़ बडी़ होती हैं । पूरे डंठल को, जिसमें फलियों के कई पंजे होते हैं, घौद कहते हैं । केले की अनेक जातियाँ होती हैं, जिनमें मर्तवान, चंपा, चीनिया मालभोग आदि प्रसिद्ध हैं । केले के फल साधारणतया पकने पर पीले होते हैं, पर कहीं लाल, गुलाबी, सुनहरे और हरे रंग के केले भी मिलते हैं । केले की फलीयाँ चार अंगुर से लेकर डेढ़ बित्ते तक की होती हैं । जावा में एक प्रकार का केला इतना बड़ा होता हैं जिससे चार आदिमियों का पेट भर सकता है । इस केले का फूल पेड़ी के बाहर नहीं निकलता, भीतर ही भीतर फलता फूलता है । पेड़ी में एक ही फल लगता है जिसके पकने पर पेड़ी फट जाती है । फिलीपाइन द्वीप में भी बहुत बड़े बड़े केले होते हैं बहुत से कैले बीजू होते हैं, जिनकी फलियों में काले काले गोल बीज भरे रहते हैं । इन्हें कटकेल कहते हैं । कच्चे केले की लोग तरकारी बनाते हैं । कच्चे केले को सुखा कर आटा भी बनाया जाता है जो हलका होता है और दवा के काम में आता है । बंगाल में कैले को डंठल की भी तरकारी बनती है । पत्तों के ड़ंठल से जो रेशे निकलते हैं, उनसे चटाई बुनी जाती है और कागज भी बनता है । आसाम और चटगाँव की ओर केलों के जंगल भी है ।
२. केले का फल । पर्या॰—रंभा । मोचा । कदली । अंशुमत्फल । वारणबुषा वारबुषा । सुफला । निःसारा । भानुफला । गुच्छफला । वारणवल्लभा । वन लक्ष्मी । रोचक । चर्मण्वती ।
३. पुरुषेंद्रियि (बाजारू) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
केला विलासे कण्ड्वा० आ० अ० सेट् । केलायते अकेला- यिष्ट केलायां बभूव आस चक्रे । केलायमानः
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2242,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "केला" आता है (35)
कदल कदली वृक्ष । केलामोचाट केलाअनंशुमत्फला केला । कदलीरंभा केलातृणसारा कदली । केलानगरौषधि केलाभानुफला केला । —आयतच्छदा कदली । केलाकाष्ठीला कदली । केलाबालकप्रिया केलावारणवल्लभा केला । कदलीगुच्छदंतिका कदली । केलाहस्तिविषाणी केला । कदलीमोचा केलामृत्युफल केलावारणबुषा वारणबुसा संज्ञा स्त्री॰ कदली । केलाक्षारपाक मोथ के पौधे से निकले हिए क्षार को कोरैया, पलाश, बहेड़ा, लोध, केला, चीत…राजेष्टा केलाजलकंद केला । कदलीवारबुसा वारबूषा संज्ञा स्त्री॰ कदली । केलावृहत्पुष्प केलामोच सेमल का पेड़मोचक छुड़ानेवालावीरा मुरामांसी । मुरासंतर्पण जो भली भाँति तुप्त करता हो । वह जो प्रसन्नता एवं संतोषदायक होसारा काली निसोथ । कृष्णात्रिवृत्तवारला हंसी । हंसिनीसकृत्फला वह जो एक बार फलेसुकुमारा जूहीसुपुष्पी श्वेत अपराजिता । सफेद कोयल लतासुफला इंद्रायण । इंद्रवारुणीवारवृषा अन्नवनलक्ष्मी वन की शोभा । वनश्रीचर्मी चर्म धारण करनेवाला सैनिकमृत्युपाश ईख । गन्ना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें