🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:22:56 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

खरा
kharā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
देवताड़ के नाम (2.4.69) वेणी · गरी · देवताड · जीमूत
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
खरा वि॰ [सं॰ खर = तीक्ष्ण] [वि॰ स्त्री॰ खरी]
१. तेज । तीखा । चोखा ।
२. अच्छा । बढ़िया । स्वच्छ । विशुद्ध । बिना मिलावट का । 'खोटा' का उलटा । जैसे, खरा सोना । खरा रुपया । उ॰—राजैं नवीन निकाई भरी रातिहू तें खरी वे दुहूँ परजंक में ।—सुंदरीसर्वस्व (शब्द॰) । मुहा॰—खरा खोटा = भला बुरा । खरा खोटा परखना = अच्छे बुरे की पहचान करना । जी खरा खोटा होना = चित्त चला य मान होना । मन डिगना । बुरी नीयत होना । खरे आए = अच्छे मिले । अच्छे आए (व्यंग्य) ।
३. सेंककर कड़ा किया हुआ । करारा । मुहा॰—कान खरा करना = कान गरम करना । काम मलना ।
४. जो झुकने या मोड़ने से टूट जाय । चीमड़ । कड़ा ।
५. जिसमें किसी प्रकार की बेईमानी न हो । जिसमें किसी प्रकार का धोखा न हो । जो व्यवहार में सच्चा और ईमानदार हो । साफ । छल—छिद्र—शून्य । जैसे,—खरा मामला । खरा आदमी । मुहा॰—खरा असामी = दे॰ 'खरा आदमी' । खरा आदमी = लेन देने में सफाई रखनेवाला आदमी । व्यवहार में सच्चा मनुष्य । ईमानदार । खरा खेल = साफ मामला । शुद्ध व्यवहार । खरा खेल फर्रुखाबादी = फर्रुखाबाद के रुपए की तरह शुद्ध ओर सच्चा व्यवहार । विशेष—फर्रुखाबाद की टकसाल के रुपए किसी समय में बहुत खरा और चोखा समझा जाता था ।
६. नकद (दाम) । उ॰—मगर खरी मजदूरी और चोखा काम । हमारे वतन में बागवाँ रोज उजरत पाते है ।—फिसाना॰, भा॰ ३ पृ॰ ३१४ । मुहा॰—रुपए खरे होना = रुपए मिलने का निश्चित होना । जैसे—तुम्हारे रुपए तो खरे हो गए; अब हमारा इनका मामला रह गया ।
७. उचित बात कहने या करने में शील संकोच न करनेवाला । लगी लिपटी न कहनेवाला । स्पष्टवक्ता । जैसे खरा कहैया ।
८. (बात के लिये) यथातथ्य । सच्चा । अप्रिय सत्य । जैसे, खरी बात । मुहा॰—खरी सुनना, खरी खरी सुनाना = सच्ची बात कहना, चाहे किसी को बुरा लगे चाहे भला । उ॰—मैं लगी लिपटी नहीं रखती । खरी खरी कहती हूँ । दो टूक । या इधर या उधर ।—सैर॰, पृ॰ २६ ।
६. बहुत । अधिक । ज्यादा । उ॰—(क) अरे परेखों को करै, तुही बिलोक बिचार । कहि नर केहि सर राखियो खरे बढ़े पर पार ।—बिहारी (शब्द॰) । (ख) रस के उपजावत पुंज खरे पिय लेत परे रस के चसके ।—बृंद (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
खरा स्त्री खमाकाशं लाति ला--क लस्य रः । देवताडवृक्षे अमरः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2468,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
खरा, स्त्री, (खं आकाशं लाति गृह्णातीति । ला + कः । लस्य रत्वम् ।) देवताडवृक्षः । इत्यमरः । २ । ४ । ६९ ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-277-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "खरा" आता है (21)
तिग्म तीक्ष्ण । खरा । तेज । प्रखरअसल सच्चा । खराअच्छा उत्तम । भला । बाढ़िया । उमदा । खरा । चोखा । मुहा॰—अच्छा आना=(१) ठीक या…अपक्षपात पक्षपात का अभाव । न्याय । खरापनअसली सच्चा । खराबेलौस सच्चा । खरा । जैसे, बेलौस आदमीअपक्षपाती पक्षपात- रहित । न्यायी । खराअजिह्म जो जिह्मया टेढा़ न हो । सीधा । सरलअकरा आमलकी । आँवलाअकुंठ जा कुठित या गुठला न हो । तेज । चोखाअद्वैध जो दो भागों में विभक्त न हो । अवियुक्तसुदक्षिण पौंड्रक राजा का पुत्रसखर एक राक्षस का नामअसील दे॰ 'असल'चोखा जिसमें किसी प्रकार का मैल, खोट या मिलावट आदि न हो । जो शुद्ध और उत्तम …बेलाग जिसमें किसी प्रकार की लगावट वा संबंध न हो । बिल्कुल अलगमुबलग भेजा हुआ । प्रेषितटकसाली टकसाल का । टकसाल संबंधीदुवादस †पु वि॰ दे॰ 'द्वादश'बारहबाना सूर्य के समान दमकवालाबारहबानी सूर्य के समान दमकवाला
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें