🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:32:06 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

अच्छा
acchā
🟠 शब्दसागर🟣 आप्टे🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
अच्छा १ वि॰ [सं॰ अच्छक, प्रा॰ अच्छश्र=स्वच्छ, निर्मल]
१. उत्तम । भला । बाढ़िया । उमदा । खरा । चोखा । मुहा॰—अच्छा आना=(१) ठीक या उपयुक्त अवसर पर आना । जैसे—तुम अच्छे आए, अब सब ठीक हो जायगा (शब्द॰) । (२) ठीक उतरना । सुंदर बनना; जैसे—इस कागज पर चित्र अच्छा नहीं आता (शब्द॰) । अच्छा करना=अच्छा काम करना । जैसे,—तुमने अच्छा नहीं किया जो चले आए (शब्द॰) । अच्छा कहना प्रशंसा करना; जैसे—कोई तुम्है अच्छा नहीँ कहता (शब्द॰) । अच्छा घर=संपन्न घर । प्रतिष्ठित कुल । अच्छा दिन=सुख संपत्ति का दिन; जैसे—उसने अच्छे दिन देखे हैं (शब्द॰) । अच्छी काटना, गुजरना या बीतना=अच्छी तरह बीतना । आनंद से दिन काटना, जैसे—यहाँ से वहाँ अच्छी बीतेगी (शब्द॰) । अच्छा रहना=अच्छी दशा में रहना । लाभ वा आराम में रहना; जैसे—तुम से तो हमी अच्छे रहे जो कहीं नहीं गए (शब्द॰) । अच्छा लगना=(१) भला जान पड़ना । सजना । सोहना; जैसे—तुम्हारे सिर पर यह टोपी नहीं अच्छी लगती (शब्द॰) (२) रुचिकर होना । पसंद आना; जैसे—हमें यह फल नहीं अच्छा लगता । हमें तुम्हारी यह चाल नहीं अच्छी लगती (शब्द॰) । अच्छी वक्त=ठीक समय से । आवशयकता के समय । जरुरत के वक्त । अच्छे से पाला पड़ना=बेढ़गे व्याक्ति से काम पड़ना । अच्छे हालों गुजरना=साधारणतः सुख से दिन बितना । विशेष—इस शब्द का प्रयाग व्यग्य रूप से बहुत होता है । जैसे— 'आप भी अच्छी कहनेवाले आए वा मिले' । जब कोई बात किसी को नहीं जँचती तब उसके कहन वा करनेवाले के प्रति प्रायः कहना है कि 'अच्छे आए' वा 'अच्छे मिले' ।
२. स्वस्थ । चंगा । तंदुरुस्त । नीरोग । आरोग्य; जैसे—'तुम किसकी दवा मे अच्छे हुए' (शब्द॰)? क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
अच्छा २ संज्ञा पुं॰
१. बड़ा आदमी श्रेष्ठ पुरुष । जैसे—मैने अच्छे अच्छे को निकाले जाते देखा है, तुम क्या हो (शब्द॰) ।
२. गुरुजन । बापदादा । बड़ा बूढ़ा; जैसे—दोगे क्यों नहीं? मैं तो तुम्हारे अच्छे अच्छों से लूँगा (शब्द॰) ।
अच्छा ३ क्रि॰ वि॰ अच्छी तरह । खूब । बहुत । जैसे—तुमने यहाँ बुलाकर हमें अच्छा तंग किया (शब्द॰) ।
अच्छा अव्य॰
१. प्रार्थना या आदेश के उत्तर में (प्रश्न के नहीं) स्वीकृतिसूचक शब्द । जैसे—'(आदेश)—तुम कल आना (उत्तर)—अच्छा' (शब्द॰) । उ॰—फिर बोले—''अच्छा याही कैं कर बैचत तन ।— रत्नाकर, भा॰ १, पृ॰ ७३ ।
२. इच्छा के विरुद्ध कोई बात हो जाने पर अथवा उसे होती हुई या होनेवाली सुन या देखकर भी यह शब्द कहा जाता है । खैर । जैसे—(क) अच्छा जो हुआ सो हुआ अब आगे से सावधान रहना चाहिए । (ख) अच्छा हम देख लेंगे (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
अच्छ --च्छा ind. Ved. To, towards (with acc.). It is a kind of separable preposition or prefix to verbs and verbal derivatives, especially to such as imply some kind of motion, or speaking; (अच्छ गत्यर्थवदेषु P. I. 4. 69); ˚इ or गम् to go to, attain, as अच्छ गत्य; ˚नश्-क्ष् to go near, approach; ˚नी to lead towards; ˚नु to call out to; ˚पत् to fly towards; ˚वंद् to salute; ˚वच् to invite.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0022-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
अच्छा, स्त्री, (अःविष्णुश्छायते आच्छाद्यतेऽनया, च्छो + करणे अङ् । अस्य विष्णोः छा आच्छादनं षष्ठी- तत्पुरुषः । अकारो वासुदेवः स्यादित्येकाक्षरीय- कोषे ।) विष्णोराच्छादनं । इति मुग्धबोधव्याकरणं ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1-017-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "अच्छा" आता है (58)
शुभ अच्छा । भला । उत्तम । सुखप्रद । जैसे—शुभ शकुन, शुभ समाचार, शुभ कार्यरुचिर सुंदर । अच्छा । भलासुंदर जो देखने में अच्छा लगे । प्रियदर्शन । रूपवान । शोभन । रुचिर । खूबसूरत …अपीच्य अति सुंदर । अच्छा । खूबसूरत । यौ.—अपिच्य वेश । अपिच्य दर्शनआभिरामिक सुंदर । अच्छाओं एक अर्द्धांगीकार या स्वीकृतिसूचक शब्द । हाँ । अच्छा । तथास्तुनिक पु † वि॰ नीका । अच्छा । भलामायोभव शुभ । अच्छासाधुमत् अच्छा । उत्तमनेक अच्छा । भला । उत्तम । यौ॰—नेक अंजाम । नेक अंदेश = हितचिंतक । खैरख्वाह …भला जो अच्छा हो । उत्तम । श्रेष्ठ । जैसे, भला काम । भला आदमीअपोच पु वि॰ सुंदर । अच्छाउमदा अच्छा । उत्तम । बढ़ियाभाउन पु वि॰ सुंदर । अच्छारूरा प्रशस्त । श्रेष्ठ । उत्तम । अच्छाअकराल जो भयंकर न हो । सौम्य । सुंदर । अच्छाअदूषण दूषणरहित । निर्दोष । बेऐब । शुद्ध । स्वच्छ । अच्छाउम्दा अच्छा । भला । उतम । श्रेष्ठ । बढ़ियाबेहतर अपेक्षाकृत अच्छा । किसी के मुकाबले में अच्छा । किसी से बढ़कर । जैसे,—च…सुष्ट अच्छा । भला । दुष्ट का उलटा । जैसे,—बादशाह अपनी सेना लेकर सुष्ट अर्थात…सुहाव पु ^१ वि॰ सुहावना । सुंदर । भला । अच्छासुकरित पु वि॰ शुभ । सत् । अच्छा । भलासोहाता सुहावना । शोभित । सुंदर । अच्छाअच्छ स्फटिक । २ भाल । ३ स्वच्छ जल (ड़िं॰)कुशल चतुर । दक्ष । प्रवीणशोभन शोभायुक्त । दीप्त । सुंदर । सजीलाअस्तु जो हो । चाहे जो होपुण्य पवित्रअर्थ्य माँगने योग्यउपादेय ग्रहण करने योग्य । अंगीकार करने योग्य । लेने योग्यश्लाघ्य सराहने योग्य । प्रशंसनीय । तारीफ के लायकखरा तेज । तीखा । चोखाबर वह जिसका विवाह होता हो । दूल्हा । दे॰ 'वर'साध साधु । महात्मासुजन सज्जन । सत्पुरुष । भलामानस । भला आदमी । शरीफउदाहृति नाट्यशास्त्र के अनुसार किसी प्रकार का उत्कर्षयुक्त वचन कहना, जो गर्मसं…श्लाघित जिसकी तारीफ हुई हो । प्रशंसितप्रासादिक दयालु । कृपालुअनिंद्य जो निंदा के योग्य न होस्तुषेय्य स्तुति करने योग्य । स्तुत्यखुश प्रसन्न । मगन मुदित । आनंदितठीक जैसा हो वैसा । यथार्थ । सच । प्रमाणिक । जैसे,—तुम्हारी बात ठीक निकलीबिह ब्रह्माबीस जो संख्या में दस का दूना और उन्नीस से एक अधिक हो । मुहा॰—बीस बिस्वे=अध…अखोर पु वि॰चंगा स्वस्थ । तंदुरुस्त । नीरोग जैसे—इस दवा से तुम दो दिन में चंगे हो जाओगे…नीमन † वि॰नोनो पु † वि॰फाइन जुर्माना । अर्थदंड । जैसे,— उसपर १००) फाइन हुआलतीफ मजेदार । सुस्वादु । जायकेदारसुठि † ^१ वि॰अनूठा अपूर्व । अनोखा । विचित्र । विलक्षण । अदभुतगठीला गाँठवाला । जिसमें बहुत सी गाँठें हों । जैसे, यह छड़ी गठीली हैमाकूल उचित । वाजिव । ठीकमजेदार स्वादिष्ट । जायकेदारमुबारक जिसके कारण बरकत होचुनिंदा चुना हुआ । छँटा हुआसरीहनीय पु वि॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें