🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:27 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ठीक
ṭhīka
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ठीक वि॰ [सं॰ स्थितिक या देश॰]
१. जैसा हो वैसा । यथार्थ । सच । प्रमाणिक । जैसे,—तुम्हारी बात ठीक निकली ।
२. जैसा होना चाहिए वैसा । उपयुक्त । अच्छा । भला । उचित । मुनासिब । योग्य । जैसे,—(क) उनका बर्ताव ठीक नहीं होता । (ख) तुम्हारे लिये कहना ठीक नहीं है । मुहा॰—ठीक लगना = झला जान पड़ना ।
३. जिसमें भूल या अशुद्धि न हो । शुद्ध । सही । जैसे,—आठ में से तुम्हारे कितने सवाल ठीक हैं ?
४. जो बिगड़ा न हो । जो अच्छी दशा में हो । जिसमें कुछ त्रुटि या कसर न हो । दुरुस्त । अच्छा । जैसे,—(क) यह घड़ी ठीक करने के लिये भेज दो । (ख) हमारी तबीयत ठीक नहीं है । यौ॰—ठीक ठाक ।
५. जो किसी स्थान पर अच्छी तरह बैठे या जमे । जो ढीला या कसा न हो । जैसे,—यह जूता पैर में ठीक नहीं होता । मुहा॰—ठीक आना = ढीला या कसा न होना ।
६. जो प्रतिकूल आचरण न करे । सीधा । सुष्ठु । नम्र । जैसे,— (क) वह बिना मार खाए ठीक न होगा । (ख) हम अभी तुम्हें आकर ठईक करते हैं । मुहा॰—ठीक बनाना = (१) दंड देकर सीधा करना । राह पर लाना । दुरुस्त करना । (२) तंग करना । दुर्गति करना । दुर्दशा करना ।
७. जो कुछ आगे पीछे, इधऱ उधर या घटा बढ़ा न हो । जिसकी आकृति, स्थिति या मात्रा आदि में कुछ अंतर न हो । किसी निर्दिष्ट आकार, परिमाण या स्थिति का । जिसमें कुछ फर्क न पड़े । निर्दिष्ट । जैसे,—(क) हम ठीक ग्यारह बजे आवेंगे । (ख) चिड़िया ठीक तुम्हारे सिर के ऊपर है । (ग) यह चीज ठीक वैसी ही है । मुहा॰—ठीक उतरना = जितना चाहिए उतना ही ठहरना । जाँच करने पर न घटना न बढ़ना । जैसे,—अनाज तौलने पर ठीक उतरा ।
८. ठहराया हुआ । नियत । निश्चित । स्थिर । पक्का । तै । जैसे, काम करने के लिये आदमी ठीक करना, गाड़ी ठीक करना, भाड़ा ठीक करना, विवाह ठीक करना । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । यौ॰—ठीक ठीक ।
ठीक २ क्रि॰ वि॰ जैसे चाहिए वैसे । उपयुक्त प्रणाली से । जैसे, ठीक चलना, ठीक पौंड़ना । उ॰—(क) यह घोड़ा ठीक नहीं चलता । (ख) यह बनिया ठीक नहीं तौलता ।
ठीक ३ संज्ञा पुं॰
१. निश्चय । ठिकाना । स्थिर और असंदिग्ध बात । पक्की बात । दृढ़ बात । जैसे,—उनके आने का कुछ ठीक नहीं, आवें या न आवें । यौ॰—ठीक ठिकाना । मुहा॰—ठीक देना = मन में पक्का करना । दृढ़ निश्चय करना । उ॰—(क) नीके ठीक दई तुलसी अवलंब बड़ी उर आखर दू की ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) कर विचार मन दीन्हीं ठीका । राम रजायसु आपन नीका ।—तुलसी (शब्द॰) । विशेष—इस मुहावरे में 'ठीक' शब्द के आगे 'बात' शब्द लुप्त मानकर उसका प्रयोग स्त्रीलिंग में होता है ।
२. नियति । ठहराव । स्थिर प्रबंध । पक्का आयोजन । बंदोबस्त । जैसे,—खाने पीने का ठीक कर लो, तब कहीं जाओ । यौ॰—ठीक ठाक ।
३. जोड़ । मीजान । योग । टोटल । मुहा॰—ठीक देना, ठीक लगाना = जोड़ निकालना । योगफल निश्चित करना ।
ठीक रास्ते से हटाना ।
४. भुलाना । भटकाना । उ॰— पाप कै मोटरी बाम्हन भाई । इन सबही जग को बगदाई ।—पलटू॰, भा॰ ३, पृ॰ ९१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ठीक" आता है (59)
उचित योग्य । ठीक । उपयुक्त । मुनासिब । वाजिबसत्य जो बात जैसी है, उसके संबंध में वैसा ही (कथन) । यथार्थ । ठीक । वास्तविक…समंजस उचित । ठीक । वाजिबसमीचीन यथार्थ । ठीकउपयुक्त योग्य । ठीकयथार्थ ठीक । वाजिब । जैसे,— आपका कहना यथार्थ हैयथोचित जैसा चाहिए वैसा । मुनासिब । ठीक । जैसे— उसे यथोचित दंड मिलना चाहिएसमुचित यथेष्ट । उचित । योग्य । ठीक । वाजिबअदुष्ट दूषशरहित । निर्देष । शुद्ध । ठीक । यथार्थ । वास्तविकसच जो यथार्थ हो । सत्य । वास्तविक । ठीक । दे॰ 'सत्य'लायक उचित । ठीक । वाजिबयुक्तियुक्त उपयुक्त तर्क के अनुकूल । युक्तिसंगत । ठीक । वाजिब । जैसे,—आपकी सभी बात…अचूक जो न चुके । जो खाली न जाय । जो ठीक बैठे । जो अवश्य फल दिखावे । जो अपना…जायज यथार्थ । उचित । मुनासिब । ठीक । वाजिब । क्रि॰ प्र॰—रखनाटोटल जोड़ । ठीक । मीजान । मुहा॰—टोटल मिलाना = जोड़ ठीक करनानिखंड मध्य । न थोड़ा इधर न उधर । सटीक । ठीक । जैसे, निखंड़ आधी रात, निखंड बे…माकूल उचित । वाजिव । ठीकवाजिब उचित । ठीक । मुनासिबहकीकी असली । ठीक । सच्चा । सत्यवाजिबी उचित । ठीक । मुनासिब । मुहा॰—वाजिबी बात=ठीक बात । यथार्थं या सच्ची बात…दुरुस्त जो अच्छी दशा में हो । जो टूटा फूटा या बिगड़ा न हो । ठीक । जैसे, घड़ी द…योक्तिक जो युक्ति के अनुसार ठीक हो । युक्तियुक्त । बाजिव । उजित । ठीकलघुवेधी ठीक, शीघ्र और लक्ष्य भेद करनेवाला । चतुर निशानेबाजमुस्तकीम सरल । ऋजु । ठीक । सीधामुस्तहकिम योग्य । ठीक । वाजिबअपि अव्यवैध ‡ वि॰संगत मिला या जुड़ा हुआ । संयुक्तऔपयिक न्याय के योग्यसमर्थ जिसमें कोई काम करने का सामर्थ्य हो । कोई काम करने की योग्यता या ताकत र…सूक्ष्म बहुत छोटा । जैसे,—सूक्ष्म- जंतुप्रणाय्य प्रीतिपात्र । प्रियवास्तविक परमार्थ । सत्य । प्राकृतप्रामाणिक जो प्रत्यक्ष आदि प्रमाणों द्वारा सिद्ध होअसंशय संशयरहित । निर्विवाद । निश्चितसुहित बहुत लाभकारी । उपयोगीसम्मुख सामने । समक्ष । आगे । जैसे,—बड़ों के सम्मुख इस प्रकार की बातें नहीं कह…प्राप्तरूप संज्ञा पुं॰सम्यक् समुदाय । समूहकुंजिका कृष्णजीर । कालाजीरासार्थवत् जिसका कुछ अर्थ हो । अर्थयुक्तसांप्रतिक वर्तमान काल से संबंध रखनेवाला । वर्तमानकालिक । इस समय का । आधुनिकस्थानी स्थानयुक्त । पदयुक्तसप्रमाण प्रमाण सहित । सबूत के साथहस्तदक्षिण दाहिनी ओर स्थित । दाहिनी ओर बैठा हुआहक † ^१ संज्ञा पुं॰ वह धक्का जो सहसा चकपका उठने या घबरा उठने से हृदय में …आछी पु वि॰ स्त्री॰फिट धिक् । छी । थुड़ी (धिक्कारने का शब्द) । यौ॰—फिट फिट—धिक्कार है, धिक्का…सही पु ^१ संज्ञा स्त्री॰ सखी । सहेलीचौकस सावधान । सचेत । चौकन्ना । होशियार । खबरदारटिचन अं॰रासु पु † वि॰सलीम गंभीर शांत । विनीतनक्की नक्कीमूठ खेल में 'एक' का दाँव (दे॰ 'नक्कीमूठ') । ताश के पत्तों में का …रास्त सीधा । सरल । नेकसच्चा सच बोलनेवाला । जो कभी झृठ न बोलता हो । सत्यवादी । ईमानदारमुनासिब उचित । योग्य । वाजिव । ठोकसारुप्य पाँच प्रकार की मुक्तियों में से एक प्रकार की मुक्ति जिसमें उपासक अपने …यथावस्थित जैसा था, वैसा ही
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें