🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:01:59 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

भला
bhalā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
भला १ वि॰ [सं॰ भद्र अपय भल्ल, भल्ला]
१. जो अच्छा हो । उत्तम । श्रेष्ठ । जैसे, भला काम । भला आदमी । उ॰— भलो भलाइहि पै लहै लहे निचाइहि नीचु ।— मानस, १ । ५ । यौ॰—भला चंगा = शरीर से स्वस्थ ।
२. बढ़िया । अच्छा । यौ॰—भला बुरा =(१) उलटी सीधी बात । अनुचित बात । (२) डाँट फटकार । जैसे,— जब तुम भला बुरा सुनोगे तब सीधे हागे ।
भला २ संज्ञा पुं॰
१. कल्याण । कुशल । भलाई । जैसे,— तुम्हारा भला हो ।
२. लाभ । नफा । प्राप्ति । जैसे,— इस काम में उनका भी कुछ भला हो जायगा । यौ॰—भला बुरा = हानि और लाभ । नफा नुकसान । जैसे,— तुम अपना भला बुरा समझ लो ।
भला ३ अव्य॰
१. अच्छा । खैर । अस्तु । जैसे,— भला मैं उनसे समझ लूँगा ।उ॰— भलेहिं नाथ कहि कृपानिकेता । उतरे तहँ मुनि- वृंद समेता ।— तुलसी (शब्द॰) ।
२. नहीं का सूचक अव्यय जो प्रायः वाक्यों के आरंभ अथवा मध्य में रखा जाता है । जैसे,— (क) भला कहीं ठंढा लोहा भी पीटने से दुरुस्त होता है । (अर्थात् नहीं होता) । (ख) वहाँ भला चित्रकारी को कौन पूछता है । (अर्थात् कोई नहीं पूछता) । मुहा॰—भले ही=ऐसा हुआ करे । इससे कोई हानि नहीं । अच्छा ही है । जैसे,— भले ही वे चले जायँ । उ॰— हृदय हेरि हारेउ सब ओरा । एकहिं भाँति भलेहि भल मोरा ।— तुलसी (शब्द॰) । (इस प्रयोग से कुछ उपेक्षा या संतोष का भाव प्रकट होता है ।)
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "भला" आता है (32)
शुभ अच्छा । भला । उत्तम । सुखप्रद । जैसे—शुभ शकुन, शुभ समाचार, शुभ कार्यरुचिर सुंदर । अच्छा । भलानीक पु † ^१ वि॰ अच्छा । सुंदर । भला । अनुकूलसुजन सज्जन । सत्पुरुष । भलामानस । भला आदमी । शरीफअच्छा उत्तम । भला । बाढ़िया । उमदा । खरा । चोखा । मुहा॰—अच्छा आना=(१) ठीक या…निक पु † वि॰ नीका । अच्छा । भलाअयःशंकु नेजा । भलाखुब अच्छा । भला । उमदा । उत्तम । यौ॰—खुबसुरतनेक अच्छा । भला । उत्तम । यौ॰—नेक अंजाम । नेक अंदेश = हितचिंतक । खैरख्वाह …उम्दा अच्छा । भला । उतम । श्रेष्ठ । बढ़ियासुष्ट अच्छा । भला । दुष्ट का उलटा । जैसे,—बादशाह अपनी सेना लेकर सुष्ट अर्थात…सुहाव पु ^१ वि॰ सुहावना । सुंदर । भला । अच्छासुहेस † वि॰ अच्छा । सुंदर । भलासुकरित पु वि॰ शुभ । सत् । अच्छा । भलासदात्मा सत् स्वभाव का । नेक । भलासुहावता अच्छा लगनेवाला । सुहावना । भलासत्वाधिक भला । जिसका स्वभाव अच्छा होसु एक उपसर्ग जो संज्ञा के साथ लगकर विशेषण का काम देता है । जिस शब्द के सा…अमंद जो धीमा न हो । तेजकुशल चतुर । दक्ष । प्रवीणभविल होनेवाला । भावीअस्तु जो हो । चाहे जो होपुण्य पवित्रनीका सिंचाई के लिये बनी जलप्रणालीअदुष्ट दूषशरहित । निर्देष । शुद्ध । ठीक । यथार्थ । वास्तविकबेह पु † ^१ संज्ञा पुं॰ठीक जैसा हो वैसा । यथार्थ । सच । प्रमाणिक । जैसे,—तुम्हारी बात ठीक निकलीचंगा स्वस्थ । तंदुरुस्त । नीरोग जैसे—इस दवा से तुम दो दिन में चंगे हो जाओगे…नीमन † वि॰नोनो पु † वि॰सीधा जो बिना कुछ इधर उधर मुड़े लगातार किसी ओर चला गया होटनाटन लगातार घंटा बजने का शब्द
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें