🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:10:10 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सीधा
sīdhā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सीधा १ वि॰ [सं॰ शुद्ध, ब्रज॰ सूधा, सूधो] [वि॰ स्त्री॰ सोधी]
१. जो बिना कुछ इधर उधर मुड़े लगातार किसी ओर चला गया हो ।
२. जो किसी ओर ठीक प्रवृत्त हो । जो ठीक लक्ष्य की ओर हो । मुहा॰—सीधा करना=लक्ष्य की ओर लगाना । निशाना साधना, (बंदूक आदि का) । सीधी राह=सुमार्ग । अच्छा आचरण । सीधी सुनाना=(१) साफ साफ कहना । खरा खरा कहना । लगी लिपटी न रखना । (२) भला बुरा कहना । दुर्वचन कहना । गालियाँ देना । सीधा आना=सामना करना । भिड़ जाना ।
३. जो कुटिक या कपटी न हो । जो चालबाज न हो । सरल प्रकृति का । निष्कपट । भोला भाला ।
४. शांत और सुशील । शिष्ट । भला । जैसे—सीधा आदमी । मुहा॰—सीधी आँखों न देखना=(किसी का) सह न सकना । (किसी का) अच्छा न लगना । (किसी की) उपस्थिति खट- कना । उ॰—पढ़कर पुस्तक न फाड़ डालनेवालों को भी कदापि सीधी आँखों नहीं देख सकते ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ २८६ । सीधी तरह=शिष्ट व्यवहार से । नरमी से । जैसे—(क) सीधी तरह बोलो । (ख) वह सीधी तरह न मानेगा । सीधी अँगुली घो न निकलना=बिना कड़ाई के कार्य का न होना ।
५. जो नटखट या उग्र न हो । जो वदमाश न हो । अनुकूल । शांत प्रकृति का । जैसे—सीधा जानवर, सीधा लड़का । यौ॰—सीधा सादा=(१) भोला भाला । निष्कपट । (२) जिसमें बनावट या तड़क भड़क न हो । मुहा॰—(किसी को) सीधा करना=दंड़ देकर ठीक करना । शासन करना । रास्ते पर लाना । शिक्षा देना । सीधा दिन= अच्छा दिन । शुभ दिन या मुहूर्त । जैसे—सीधा दिन देखकर यात्रा करना ।
६. जिसका करना कठिन न हो । सुकर । आसान । सहल । जैसे,— सीधा काम, सीधा सवाल, सीधा ढंग ।
७. जो दु्र्बोध न हो । जो जल्दी समझ में आवे । जैसे—सीधी सी बात नहीं समझ में आती ।
८. दहिना । बायाँ का उलटा । जैसे,—सीधा हाथ ।
सीधा २ क्रि॰ वि॰ ठीक सामने की और । सम्मुख । मुहा॰—सीधा तीर सा=एकदम सीध में ।
सीधा ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ असिद्ध, सिद्ध]
१. बीना पका हुआ अन्न । जैसे,— दाल, चावल, आटा ।
२. वह बिना पका हुआ । अनाज जो ब्राह्मण या पुरोहित आदि को भोजनार्थ दिया जाता है । जैसे— एक सीधा इस ब्राह्मण को भी दे दो । क्रि॰ प्र॰—छूना ।—देना ।—निकालना ।—मनसना ।
सीधा सादा वि॰ [हिं॰] भोला भाला । जैसे—वह बहुतसीधा सादा व्यक्ति है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सीधा" आता है (38)
ऋजु सीधा । जो टेढ़ा न हो । अवक्रअंजस सीधा । सरलअजिह्म जो जिह्मया टेढा़ न हो । सीधा । सरलअव्यंग दो व्यंग या टेढ़ा न हो । सीधाउत्तान पीठ को जमीन पर लगए हुए । चित । सीधा । यौ॰— उत्तानपणि । उत्तानपादप्रांजल सरल । सीधाअनवह्वर जो टेढ़ा न हो । सीधा । ऋजुअभुग्न न झुका हुआ । सीधाअनत न झुका हुआ । सीधानिष्कपट जो किसी प्रकार का छल या कपट न जानता हो । निश्छल । छलरहित । सीधा । सरलआसान सहज । सरल । सीधा । सहलउतान पीठ को जमीनपर लगाकर लेटे हुए । चित । सीधासूधा सीधा । सरल । भोला । निष्कपटसोझा सीधा । सरलअनजान अज्ञानी । अनभिज्ञ । अज्ञ । नासनझ । नादान । सीधा । भोला भालाअबक्र टेढ़ा नहीं । सीधापध्धर † वि॰ ऋजु । सरल । सीधारास्त सीधा । सरल । नेकसुलटा सीधा । उलटा का विपरीतअकुटिल जो कुटिल या टेढ़ा न हो । सीधा । सरलनिश्छल छलरहित । सीधा । सरलचित्त । निष्कपटपेटिया सीधा । सिद्धा । एक पेट का आहारअंटाचित पीठ के बल । सीधा । पीठ जमीन पर किए हुए । पट और औंधा का उलटा । क्रि॰ प्…मुस्तकीम सरल । ऋजु । ठीक । सीधासिधोसामान † संज्ञा पुं॰ सीधा समान । भोजन सामग्री । सीधा । रसदउदार दाता । दानशीलप्रगुण चतुर । दक्ष । होशियारसुशील उत्तम शीलवालाहलीम मटर के डंठल जो बंबई की ओर काटकर चौपायों को खिलाए जाते हैंअकैतव कपट का अभाव । निष्कपटता । सिधाईसोझ पु वि॰, क्रि॰ वि॰गबरू उभड़ती जवानी का । जिसे रेख उठती हो । पट्टापाधर † वि॰भोरा प्रायः एक फुट लंबी एक प्रकार की मछली जो युक्तप्रात (उत्तर प्रदेश), मद्…रासु पु † वि॰समुहा † ^१ वि॰चिप्पी छोटा । चिप्पड़अविलष्ट बिना क्लेश का । कष्टरहित
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें