🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:42:45 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

घाट
ghāṭa
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
घाट १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ घट्ट]
१. नदी, सरोवर या और किसी जलाशय का वह स्थान जहाँ लोग पानी भरते या नहाते धोते हैं । नदी, झील आदि का वह किनारा जिसपर पानी तक उतरने के लिये सीढ़ियाँ आदि बनी हों । मुहा॰—घाट घाट का पानी पीना = (१) चारों ओर देश— देशांतर में घूमकर अनुभव प्राप्त करना । अनेक स्थानों में या अनेक प्रकार के व्यापारों में रहकर जानकर होना । (२) इधर उदर मारे मारे फिरना ।
२. नदी या जलाशय के किनारे का वह स्थान जहाँ धोबी कपड़े धोते हैं । जैसे,—धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का ।
३. नदी या जलाशय के किनारे का वह स्थान जहाँ नाव पर चढ़कर या पानी में हलकर लोग पार उतरते हैं । मुहा॰—घाट धरना = राह छेंकना । जबरदस्ती करने के लिये रास्ते में खड़े होना । उ॰—घाट धरयो तुम यहै जानि कै करत ठगन के छंद ।—सूर (शब्द॰) । घाट मारना = नदी की उतराई न देना । नाव या पुल का महसूल बिना दिए चले जाना । घाट लगना = नदी के किनारे बहुत से आदमियों का पार उतरने के लिये इकट्ठा होना । नाव का घाट लगना = नाव का किनारे पर पहुँचना । (किसी का) किसी घाट लगना = कहीं ठिकाना पाना । कहीं आश्रय पाना । घाट नहाना = किसी के मरने पर उदकक्रिया करना ।
४. तंग पहाड़ी रास्ता । चढ़ाव उतार का पहाड़ी मार्ग । उ॰— (क) घाट छोड़ि कस औघट रेंगहू कैसे लगिहहु पारा हो ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) है आगे परबत की बाटैं । विषम पहार अगम सुठि घाटैं ।—जायस (शब्द॰) ।
५. पहाड़ । पर्वत ।
६. ओर । तरफ । दिशा ।
७. रंगढंग । चालढाल । डौल । ढब । चौर तरीका । भेद । मर्म । उ॰—जो करनी अंतर बसै, निकसै मुँह की बाट । बोलत ही पहिचानिए, चोर साहु को घाट ।—कबीर (शब्द॰) ।
८. तलवार की धार जिसमें उतार चढ़ाव होता है । तलवार की बाढ़ का ऊपरी भाग ।
९. अँगिया का गला ।
१०. जौ की गिरी ।
११. मोठ और बाजरे की खिचड़ी । उ॰—उस जाट की स्त्री ने गरम घाट उसके सामने रख दी ।—राज॰, इति॰ पृ॰ ६०२ ।
१२. दुलहिन का लहँगा ।
१३. ठाट बाट । उ॰—प्राण गए तें रहै न कोऊ सकल देखतें घाट बिलाबै ।—सुदंर ग्रं॰, भा॰२, पृ॰ ६०१ ।
१४. गठन । आकृति । रूपरेखा । उ॰—मृगनयणी मृगपति मुखी मृगमद तिलक निलाट । मृगरिपु कटि सुंदर वणी मारू अइहइ घाट ।— ढोला॰, दू॰ ४६६ ।
घाट २ † संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ घात या हिं॰ घट (= कम)]
१. धोखा । छल । कपट । उ॰—जान बंधु विरोध कीन्हों । घाट भ ई अब मोहि सों ।—कबीर सा॰, पृ॰ ५१ ।
२. खोटपन । बुराई । कुकर्म ।
घाट ३ † वि॰ [हिं॰ घट] कम । थो़ड़ा । उ॰—निसदिन तोलै पूर घाट अब सुपनेहु नाहीं ।—पलटू॰ पृ॰ ३९ ।
घाट ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰] [स्त्री॰ घाटी, घटिका]
१. गरदन का पिछला भाग ।
२. नाव आदि पर चढ़ने या उतरने का स्थान ।
३. कलश । घट (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
घाट mfn. (√ घट्) ‘working on’, see दन्त-
= घाटा (or ˚टे) यस्यास्ति (or ˚स्य स्तस्) g. अर्श-आदि (not in Kāś.)
घाट n. management of an elephant, Gal.
घाट m. for घट (a pot), Hariv. 16117 (C)
the nape or back of the neck, cervical ligament, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (377,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
घाटः, --टा [घट्-अच्] The back of the neck. --टः 1 A pitcher. --2 A landing place.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0477-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
घाट पु० चु० घट--अच् । ग्रीवायाः पश्चाद्भागे अवटौ (षाड) शब्दर० । तत्रैवार्थे स्त्री टाप् अमरः । “दोषास्तु दुष्टास्त्रय एव मन्यां संपीड्य घाटां सुरुजाः सतीव्राम्” सुश्रु० । ३ घट्टे ४ गवादिप्रचारस्थानभेदे “घाटाः किं वहबोमातरभिन्नाः सर्व्वतोव्रजे” हरिवं० ३२१ अ० । घाटा अस्त्यस्व अर्श० अच् । ५ घाटायुक्ते त्रि० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2790,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
घाटः, पुं, (घटते सङ्गच्छते शिरोऽनेन देहे इत्यर्थः । घट् + करणे घञ् ।) घाटा । इति शब्दरत्ना- वली ॥ (घाटा अस्यास्तीति । “अर्श आदिभ्यो- ऽच् ।” ५ । २ । २७ । इत्यच् । घाटाविशिष्टे, त्रि । इति व्यत्पत्तिलब्धोऽर्थः ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-393-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "घाट" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें