चंद
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ चन्द्र]
१. दे॰
चंद्र ।
२. एक राग । दे॰
चंद्रक ।
उ॰—रामसरी खुमरी लागी रट धूया माठा चांद धरु । बेलि॰, दू॰ २४६ ।
३. हिंदी के एक प्राचीन कवि । विशेष—ये दिल्ली के अंतिम हिंदू सम्राट् पृथ्वीराज चौहान की सभा में थे । इनका बनाया हुआ पृथ्वीराज रासो बहुत बडा काव्य है । ये लाहौर के रहनवाले थे ।
चंद
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ चन्द]
१. चंद्रमा ।
२. कपूर
[को॰] ।
चंद
३ वि॰ [फा॰]
१. थोडे से कुछ । जैसे, —अभी उन्हें आए चंद रोज रुए हैं ।
२. कई एक । कुछ । जैसे, —चंद आदमी वहाँ बैठे हैं । यौ॰—चंद दर चंद = कुछ न कुछ ।
उ॰—हर काम के आगाज में चंद दर चंद नुक्स नुमायाँ होते हैं ।—श्रीनिवास ग्रं॰, पृ॰ ३२ । चंदरोजा = अस्थायी । थोडे दिनों का ।
उ॰—यह झूठी कलई की हुई मनोहर इमारत चंद रोजा नुमाइश के लिये . . . ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ ॰ १६८ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।