छोटी
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ छोटिन्] मछली फँसानेवाला । मछुआ
[को॰] ।
छोटी
२ वि॰ स्त्री॰ [देशी॰ छुट्ट] दे॰
छोटा । यौ॰—छोटी जात, छोटी जाति = समाज के निम्न जाति । नीची कौम । छोटी बात = ओछी बात । अभद्र वार्ता ।
छोटी इलायची
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ छोटी+इलायची] सफेद या गुजराती इलायची ।
वि॰ दे॰
इलायची ।
छोटी मैल
संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक प्रकार की चिडिया ।
छोटी रकरिया
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ छोटी+रकरिया] एक घास जो पंजाब के हिसार आदि स्थानों से मिलती है । यह पाँच चार साल तक रहती है इसे घोडे चाव से खाते हैं ।
छोटी सहेली
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ छोटी+सहेली] एक छोटी चिडिया का नाम जो देखने में बडी सुंदर होती है ।
छोटी हाजिरी
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ छोटी+हाजिरी] भारत में रहनेवाला अग्रेजों या यूरोपियन का प्रातःकाल का कलेवा (खानसामा) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।