🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:11:33 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ईख
īkha
🟠 शब्दसागर🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ईख संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ इक्षु, प्रा॰ इक्खु] शर जाति का एक प्रकार जिसके डंठल में मीठा रस भरा रहता हैं । इसके रस से गुड़ चीनी और मिश्री अदि बनती हैं । ड़ंचल में ६-६ या ७-७ अंगुर पर गाँठें होता हैं और सिरे पर बहुत लंबी लंबी पत्तयाँ होती हैं, जिन्हें गेंड़ा कहते हैं । विशेष— भारतवर्ष में इसकी बुआई चैत बैसाख में होती हैं । कार्तिक तक यह पक जाती हैं, अर्थात् इसका रस मीटा हो जाता है और कटने लगती है । ड़ंठलों को कोल्हू में पेरकर रस निकालते हैं । रस को छानकर कड़ाहे में औटाते हैं । जब रस पककर सूख जाता है तब गुड़ कहलाता है । यदि राब बनाना हुआ तो औटाते समय कड़ाहे में रेंड़ी की गूदी का पुट देते हैं । जिससे रस फट जाता है और ठंढा होने पर उसमें कलमें वा रवे पड़ जाते हैं । इसी राब से जूसी या चोटा दूर करके खाँड़ बनाते हैं । खाँड़ और गुड़ गला कर चीनी बनाते हैं । ईख के तीन प्रधान भेद माने गए हैं । ऊख, गन्ना और पौंढ़ा । (क) ऊख— इसका ड़ंठल पतला, छोटा और कड़ा होता है । इसका कड़ा छिलका कुछ हरापन लिये हुए पीला होता है और जल्दी छाला नहीं जा सकता । इसकी पत्तियाँ पतली, छोटी, नरम और गहरे हरे रंग की होती है । इसकी गाँटों में उतनी जटाएँ नहीं होतीं, केवल नीचे दो तीन गाँठों तक होती हैं । इसकी आँखें, जिनसे पत्तियाँ निकलती हैं, दबी हुई होती हैं । इसके प्रधान भेद धौल, मतना, कुसवार, लखड़ा, सरौती आदि हैं । गुड़ चीनी आदि बनाने के लिये अधिकतर इसी की खेती होती है । (ख) गन्ना- यह ऊख से मोटा और लंबा होता है । इसकी पत्तियाँ ऊख से कुछ अधिक लंबी और चौड़ी होती हैं । इसकी छिलका कड़ा होता है, पर छीलने से जल्दी उतर जाता है । इसकी गाँठों में जटाएँ अधिक होती हैं । इसके कई भेद हैं; जैसे, — अगौल, दिकचन, पंसाही, काला गन्ना, केतारा, बड़ौखा, तंक, गोड़ार । इससे जो चीनी बनती हैं । उसका रंग साफ नहीं होता । (ग) पोंढ़ा— यह विदेशी है । चीन, मारिशस (मिरच का टापू), सिंगापुर इत्यादि से इसकी भिन्न भिन्न जातियाँ आई हैं इसका ड़ंठल मोटा और गूदा नरम होता हैं । छिलका कड़ा होता है और छीलने से बहुत जल्दी उतर जाता है । यह यहाँ अधिकतर रस चूसने के काम में आता है । इसके मुख्य भेद थून, काल गन्ना और पौंठा हैं । राजनिघंटु में ईख के इतने भेद लिखे हैं- पौंड्रक (पौंढ़ा) भीरुक, वंशक (बड़ौखा), शतपोरक (सरौती), कांतार (केतारा), तापसेक्षु, काष्टेक्षु (लखड़ा), सूचिरपत्रक, नैपाल, दीर्घपत्र, नीलपोर (काल गेड़ा), कोशकृत (कुशवार या कुसियार) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
ईख गतौ इदित् भ्वा० पर० सक० सेट् । ईङ्खति ऐङ्खीत् । ईङ्खाम् बभूव आस चकार । ईङ्खिता ईङ्खिष्यति ऐङ्खिष्यत् । ईङ्खितः “सन्त्रासमवितः शक्रः प्रैङ्खच्च क्षुभिता क्षितिः” भट्टिः “भुज्युं समुद्र आ रजसः पार ईङ्खितम्” १०, १४३, ५ । णिचि ईङ्खयति । “यईङ्खयन्ति पर्वतात्तिरः समुद्रमर्णवम्” ऋ० १, १९, ७ । “इङ्खयन्तोरपस्युव इन्द्रं जातमुपासते” ऋ० १०, १५, ३, १ । “इङ्खयन् परिजना पबिद्धया रघुः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1008,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
ईख, इ गतौ । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (इदित्-भ्वादिं- परं-सकं-सेट् ।) दीर्घादिः । इ ईङ्खते । इति दुर्गादासः ॥ (ईख गतौ । ईखति इति केचित् ।)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1-215-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ईख" आता है (29)
मधुरस ईखइक्षुक ईखगुडतृण ईखगुडदारु ईखअसिपत्र ईख । गन्नाविपुलरस गन्ना । ईखइक्षुदंड ईख का डंठल । ईखबहुरस ईख । इक्षुभूरिरस ईख । ऊँखमहाक्षीर ईख । ऊखमृत्युपाश ईख । गन्नाइक्षुयष्टि ईखइक्ष ईख । गन्ना । दे॰ 'ईख'साठा ईख । गन्ना । ऊखगन्ना ईख । ऊखपंचतृण इन पाँच तृणों का समूह—कुश, काँस, शर (सरकंडा), दर्भ (डाभ) और ईख । भाव- …मधुराकर ईख । ऊखवेणुनिस्त्रुति ईख । ऊखउत्कट तीव्र । विकट । कठिन । उग्र । प्रचंड़ । दुःसह । प्रबलकर्कश कमीले का पेड़गंडोल कच्ची शकर । गुड़गुल्म ऐसा पौधा जो एक जड़ से कई होकर निकले और जिसमें कड़ी लकड़ी या डंठल न हो …गौडिक गुड़ से संबंधितवृष्य वह चीज जिससे वीर्य और बल बढ़ता होअंगारिका अँगीठीसुकुमार जिसके अंग बहुत कोमल हों । अति कोमल । नाजुकक्षारदशक दश क्षरों का समूह । सहिंजन, मूली, पलास चूका शाक या तिनपतिया, चित्रक, अ…पोर उँगली की गाँठ या जोड़ जहाँ से वह भुक सकती हैमधुयांष्ट मुलेठी । जेठी मद
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें