🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:02:34 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जमना
jamanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जमना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ यमन(=जकड़ना), मि॰ अ॰ जमा]
१. किसी द्रव पदार्थ का ठंढक के कारण समय पाकर अथवा और किसी प्रकार गाढ़ा होना । किसी तरल पदार्थ का ठोस हो जाना । जैसे, पानी से बरफ जमना, दूव से दही जमना ।
२. किसी एक पदार्थ का दूसरे पदार्थ पर दृढ़तापूर्वक बैठना । अच्छी तरह स्थित होना । जैसे, जमीन पर पैर जमना, चौकी पर आसन जमना, बरतन पर मैल जमना, सिर पर पगड़ी या टोपी जमना । मुहा॰—दृष्टि जमना=दृष्टि का स्थिर होकर किसी और लगना । नजर का बहुत देर तक किसी चीज पर ठहरना । निनाह जमना=दे॰ 'दृष्टि जमना' । मन में बात जमना=किसी बात का हृदय पर भली भाँति अंकित होना । किसी बात का मन पर पूरा पूरा प्रभाव पड़ना । रंग जमना=प्रभाव दृढ़ होना । पूरा अधिकार होना ।
३. एकत्र होना । इकठ्ठा होना । जमा होना । जैसे, भीड़ जमना, तलछट जमना ।
४. अच्छा प्रहार होना । खूब चोट पड़ना । जैसे, लाठी जमना, थप्पड़ जमना ।
५. हाथ से होनेवाले काम का पूरा पूरा अभ्यास होना । जैसे,—लिखने में हाथ जमना ।
६. बहुत से आदमियों के सामने होनेवाले किसी काम का बहुत उत्तमतापूर्वक होना । बहुत स े आदमियों के सामने किसी का इतनी उत्तमता से होना कि सबपर उसका प्रभाव पड़े । जैसे, व्याख्यान जमना, गाना जमना, खेल जमना ।
७. सर्वसाधारण से संबंध रखनेवाले किसी काम का अच्छी तरह चलने योग्य हो जाना । जेसे, पाठशाला जमना, दूकान जमना ।
८. घोड़े का बहुत ठुमक ठुमककर चलवा । उ॰—जमत उड़त ऐंड़त उछरत पैंजनी बजावत ।—प्रेमघन॰, भा॰ १, पृ॰ ११ ।
जमना २ क्रि॰ अ॰ [सं॰ जन्म, प्रा॰ जम्म > जम + हिं॰ ना (प्रत्य॰)] उगना । उपजना । उत्पन्न होना । फूटना । जैसे, पौधा जमना, बाल जमना ।
जमना ३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ जमना(=उत्पन्न होना)] वह घास जो पहली वर्षा के उपरांत खेतों में उगती है ।
जमना † ४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ यमुना] दे॰ यमुना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "जमना" आता है (20)
संरोह जमना । ऊपर छाना या बैठनासंरोहण जमना । ऊपर छानाखुन रक्त । रुधिर । लहु । क्रि॰ प्र॰—गिरना ।—चलना ।—जमना ।—निकलना ।— निकालन…अठवना जमना । ठननारुपना रोपा जाना । जमीन में गाड़ा या लगाया जाना । जमना । जैसे,—धान रुपनाअंकुरना अंकुर फोड़ना । उगना । जमना । निकलना । पैदा होना । उत्पन्न होना॰अंगुसाना † क्रि॰ अ॰ बोए हुए अनाज का अँखुआ फोड़ना । जमना । अंकुरित होना । अँखूआन…आतंक रोब । दबदबा । प्रतापरोहण चढ़ना । चढ़ाईउपवेशन बैठनाप्ररोह आरोह । चढ़ावप्ररोहण आरोह । चढ़ावसन्निवेश एक साथ बैठनाथपना पु ^१ क्रि॰ स॰बर्फ हवा में मिली हुई भाप के अत्यंत सूक्ष्म अणुओं की तह जो वातावरण की ठंढक …रंगत रंग का भाव । जैसे,—इसकी रंगत कुछ काली पड़ गई हैकालिख वह काली महीन बुकनी जो आग या दीपक के धुँए के जमने से वस्तुओं में लग जात…ठिलना ठेला जाना । ढकेला जाना । बलपूर्वक किसी ओर खिसकाया या बढ़ाया जानानिपजना पु † क्रि॰ अ॰सन्निवेशन एक साथ बैठना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें