🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:14:45 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बर्फ
barpha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बर्फ संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ बर्फ]
१. हवा में मिली हुई भाप के अत्यंत सूक्ष्म अणुओं की तह जो वातावरण की ठंढक के कारण आकाश में बनती और भारी होने के कारण जमीन पर गिरती है । पाला । हिम । तुषार । विशेष—गिरते समय यह प्रायः रुई की तरह मुलायम होती है और जमीन पर गिरकर अधिक ठंढक के कारण जम जाती है । जमने से पहले यदि चाहें तो इसे एकत्र करके ठोस गोले आदि के रूप में भी बना सकते हैं । जमने पर इसका रंग बिलकुल सफेद हो जाता है । ऊँचे पहाड़ों आदि पर प्रायः सरदी के दिनों में यह अघिकता से गिरती है और जमीन पर इसकी छोटी मीटी तहे जम जाती हैं जिन्हें पीछे से फावड़े आदि से खोदकर हटाना पड़ता है । क्रि॰ प्र॰—गलना ।—गिरना ।—पड़ना ।
२. बहुत अधिक ठंढक के कारण जमा हुआ पानी जो ठोस और पारदर्शी होता है और जी आघात पहुँचने पर टुकड़े टुकड़े हो जाता है । विशेष—जिस समय जल में तापमान की ४ अंश की गरमी रह जाती है तब वह जमने लगता है और ज्यों ज्यों जमता जाता है त्यों त्यों फैलकर कुछ अधिक स्थान घेरने लगता है, यहाँ तक कि जब वह बिल्कुल जम जाता है और उसमें तापमान O (शून्य) अंश जाता तब उसके आकार में प्रायः १/११ वे अश की वृदि्ध हो जाती है । जबतक उसका ताप- मान घटकर ४° तक नहीं पहुँच जाता तबतक तो वह सिमटता और नीचे बैठता है पर जब उसका तापमान ४° से भी कम होने लगता है तब वह फैलकर हलका होने लगता है और अंत में आस पास के पानी पर तैरने लगता है । साधारणत; जल में तैरती हुई बफ का ९/१० वाँ भाग पानी के भीतर और १/१० भाग पानी के ऊपर होता है । प्रायः जाड़ी के दिनों में अथवा और किसी प्रकार सरदी बढ़ने के कारण समुद्र आदि का बहुत सा जल प्राकृतिक रूप से जमकर बर्फ बन जाता है । क्रि॰ प्र॰—गलना ।—जमना । मुहा॰—बर्फ होना=बहुत ठंढा होना । जैसे,—मरने से एक घटे पहले उनका सारा शरीर बर्फ हो गया ।
३. मशानों आदि की सहायता अथवा और कृत्रिम उपायों से ठढक पहुँचाकर जमाया हुआ पानी जो साधारणतः बाजारों में बिकता है और जिससे गर्मी के दिनों में पीने के लिये जल आदि ठंढा करते है । क्रि॰ प्र॰—गलना ।—गलाना ।—जमना ।—जमाना ।
५. दे॰ ओला ।
बर्फ २ वि॰
१. अत्यत शीतल । बरफ की तरह ठंढा ।
२. बर्फ की तरह श्वेत । एक दम सफेद ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बर्फ" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें