🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:00:32 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

पाला
pālā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
पाला १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ प्रालेय]
१. हवा में मिली हुई भाप के अत्यंत सूक्ष्म अणुओं की तह जो पृथ्वी के बहुत ठंढा हो जाने पर उसपर सफेद सफेद जम जाती है । हिम । उ॰— जल तें पाला, पाला तें जल, आतम परमातम इकलास ।—सुंदर॰ ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ १५६ । क्रि॰ प्र॰—गिरना ।—पड़ना । मुहा— पाला पड़ना = दे॰ 'पाला मार जाना' । पाला मार जाना= पौधे या फसल का पाला गिरने से नष्ट हो जाना । पाला मारना = दे॰ 'पाला मार जाना' ।
२. हिम । ठंढ से ठोस जमा हुआ पानी । बर्फ ।
३. ठंढ । सरदी । शीत ।
पाला २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पल्ला] संबंध का अवसर । लगाव का मौका । व्यवहार करने का संयोग । वास्ता । साबिका । विशेष— यह शब्द केवल 'पड़ना' के साथ मुहा॰, के रूप में आता है । जैसे,— खूबों को जानता था गरमी करेंगे मुझसे । दिल सर्द हो गया है जब से पड़ा है पाला ।—कविता कौ॰, भा॰ ४, पृ॰ ९ । मुहा॰— (किसी से) पाला पड़ना = व्यवहार करने का संयोग होना । वास्ता पड़ना । काम पड़ना । जेसे,—बड़े भारी दुष्ट से पाला पड़ा है । (किसी के) पाले पड़ना = वश में होना । काबू में आना । पकड़े में आना । उ॰—(क) परेहु कठिन रावण के पाले ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) जो सदा मारते रहे पाला । वे पड़े टालटूल के पाले ।— चुभते॰, पृ॰ २५ ।
पाला ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पल्लव, हिं॰ पाली] झड़बेरी की पत्तियाँ जो राजपूताने आदि में चारे के काम में आती हैं ।
पाला ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पट्ट हिं॰ पाड़ा]
१. प्रधान स्थान । पीठ । सदर मुकाम ।
२. सीमा निर्दिष्ठ करने के लिये मिट्टी का उठाया हुआ मेड़ या छोटा भीटा । धुस ।
३. कबड़्डी के खेल में हद के निशान के लिये उठाया हुआ मिट्टी का धुस या खींची हुई लकीर । मुहा॰— पाला मारना = कबड्डी के खेल में सभी प्रतिपक्षियों को हराना । उ॰— जो सदा मारते रहे पाला । वे पड़े टालटूल के पाखे ।— चुभते॰, पृ॰ १५१ ।
४. अनाज भरने का बड़ा बरतन जो प्राया कच्ची मिट्टी का गोल दीवार के रूप में होता है । डेहरी ।
५. अखाड़ा । कुश्ती
पाला पु ५ संज्ञा पुं॰ [सं॰ पालक, प्रा॰, पालय, हिं॰ पालना] दे॰ पालक । उ॰— पुहविए पाला आवन्ता ।—कीर्ति॰, पृ॰ ४६ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "पाला" आता है (16)
हिम पाला । बर्फ । जल का बह ठोस रूप जो सरदी से जमने के कारण होता है । तुषारहेम हिम । पाला । बर्फतुहिन पाला । कुहरा । तुषारनिहार कुहरा । पालामिहिका आसमान से पड़नेवाली बरफ । पालानिशाजल हिम । पालाहिमिका तुषार । पालाहिमझटि पाला । कोहराठिर गहरी सरदी । कठिन शीत । गहरी ठंड । पाला । क्रि॰ प्र॰—पड़नाअवंश्याय हिम । तुषार । पालातुषार हवा में मिली भाप जो सरदी से जमकर और सूक्ष्म जलकण के रूप में हवा से अलग…नीहार कुहराझिरी छोटा छेद जिससे कोई द्रव पदार्थ धीरे धीर बह जाय । दरज । शिगाफरजनीजल ओसठार टालटूल । वि॰ दे॰ 'टाल'बर्फ हवा में मिली हुई भाप के अत्यंत सूक्ष्म अणुओं की तह जो वातावरण की ठंढक …
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें