🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:18:16 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जागना
jāganā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जागना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ जागरण]
१. सोकर उठना । नींद त्यागना । उ॰—आइ जगावहिं चेला जागहु । आवा गुरू पाय उठि लागहु । —जायसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—उठना ।—पड़ना ।
२. निद्रारहित रहना । जाग्रत अवस्था में होना ।
३. सजग होना । चैतन्य होना । सावधान होना । उ॰—जरठाई दसा रबि काल उयो अजहूँ जड़ जीव न जागहि रे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
४. उदित होना । चमक उठना । उ॰—(क) भागत अभाग अनुरागत विराम भाम जागत आलस तुलसी से निकाम कै ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) निश्चय प्रेम पौर एहि जागा । कसे कसौटी कंचन लागा । —जायसी (शब्द॰) ।
५. संमृद्ध होना । बढ़ चढ़कर होना । उ॰—पद्माकर स्वादु सुधा तें सरें मधु तें महा माधुरी जागती है ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
६. जोर शोर से उठना । समुत्थित होना । जैसे, लोकमत का जागना ।
७. प्रज्वलित होना । जलना ।
८. प्रादूभूँत होना । अस्तित्व प्राप्त करना ।
९. प्रसिद्ध होना । मशहूर होना । उ॰—खायो खोंचि माँगि मैं तेरो नाम लिया रे । तेरे बल बलि आजु लौं जग जागि जीया रे । —तुलसी (शब्द॰) ।
जागना २पु क्रि॰ अ॰ [सं॰ यजन] यज्ञ करना । उ॰—पयसि पयागे जाग सत जागइ सोई पावए बहू भागी । विद्यापति, पृ॰ ४१० ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "जागना" आता है (8)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें