🕉️ 23 November 2026, Monday · 05:44:44 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जीवात्मा
jīvātmā
🟠 शब्दसागर🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जीवात्मा संज्ञा पुं॰ [जीवात्मन्] प्राणियों की चेतन वृत्ति का कारणस्वरूप पदार्थ । जीव । आत्मा । प्रत्यगात्मा । विशेष— अनेक धार्मिक और दार्शनिक मतों के अनुसार शरीर से भिन्न एक जीवात्मा है । इसके अनेक प्रमाण शास्त्रों में दिए गए हैं । सांख्य दर्शन में आत्मा की 'पुरुष' कहा है और उसे नित्य, त्रिगुणशून्य, चेतन स्वरूप, साक्षी, कूटस्थ, द्रष्टा । विवेकी, सुख—दुःख—शून्य, मध्यस्थ और उदासीन माना है । आत्मा या पुरुष अकर्ता है, कोई कार्य नहीं करता, सब कार्य प्रकृति करती है । प्रकृति के कार्य को हम अपना (आत्मा का) कार्य समझते हैं । यह भ्रम है । न आत्मा कुछ कार्य करता है, न सुख दुःखादि फल भोगता है । सुख दुःख आदि भोग करना बुद्धि का धर्म है । आत्मा न बद्ध होता है, न मुक्त होता है । कठोपनिषद में आत्मा का परिमाण अंगुष्ठमात्र लिखा है । इसपर सांख्य के भाष्यकार विज्ञानभिक्षु ने बतलाया है कि अंगुष्ठमात्र से आभिप्राय अत्यंत सूक्ष्म से है । योग और वेदांत दर्शन भी आत्मा को सुख दुःख आदि का भोक्ता नहीं मानती । न्याय, वैशेषिक और मीमांसा दर्शन आत्मा को कर्मों का कर्ता और फलों का भोक्ता मानते हैं । न्याय वैशेषिक मतानुसार जीवात्मा नित्य, प्रति शरीरभिन्न और व्यापक है । शांकर वेदांत दर्शन में जीवात्मा और परमात्मा को एक ही माना गया है । उपाधियुक्त होने से ही जीवात्मा अपने को पृथक् समझता है, पूर्ण प्राप्त होने पर यह भ्रम मिट जाता है और जीवात्मा ब्रह्मास्वरूप हो जाता है । सांख्य, वेदांत योग आदि सभी जीवात्मा को नित्य मानते है । बौद्ध दर्शन के अनुसार जैसे सब पदार्थ क्षणिक हैं उसी प्रकार आत्मा भी । जीवात्मा एक क्षण में उत्पन्न होता है और दूसरे क्षण में नष्ट हो जाता है । अतः क्षणिक ज्ञान का नाम ही आत्मा है । जिसकी धारा चलती रहती है और एक क्षण का ज्ञान या विज्ञान नष्ट होता है । और दूसरा क्षणिक विज्ञान उत्पन्न होता है । इसे पूर्ववर्ती विज्ञानों के संस्कार और ज्ञान प्राप्त होते रहते हैं । इस क्षणिक ज्ञान के अतिरिक्त कोई नित्य या स्थिर आत्मा नहीं । माध्यमिंक शाखा के बौद्ध तो इस क्षणिक विज्ञान रूप आत्मा को भी नहीं स्वीकार, करते; सब कुछ शून्य मानते हैं । वे कहते हैं कि यदि कोई वस्तु सत्य होती तो सब अवस्थाओं में बनी रहती । योगाचार शाखा के बौद्ध आत्मा को क्षणिक विज्ञान स्वरूप मानते है और इस विज्ञान को दो प्रकार का कहते है । —एक प्रवृत्ति विज्ञान और दूसरा आलय विज्ञान । जाग्रत और सुप्त अवस्था में जो ज्ञान होता है उसे प्रवृत्ति विज्ञान कहते हैं और सुषुप्ति अवस्था में जो ज्ञान होता उसे आलय विज्ञान कहते है । यह ज्ञान आत्मा ही को होता है । जैन दर्शन भी आत्मा को चिर, स्थायी और प्रत्येक प्राणी में पृथक् मानता है । उपनिषदों में जीवात्मा का स्थान हृदय माना है पर आधुनिक परीक्षाओं से यह बात अच्छी तरह प्रगट हो चुकी है कि समस्त चेतन व्यापारों का स्थान मस्तिष्क है । मस्तिष्क को ब्रह्माड़ भी कहते हैं । दे॰ आत्मा । पर्या॰—पुनर्भवी । जीव । असु—मान् । सत्व । देहभृत् । चेतन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
जीवात्मा, [न्] पुं, (जीवस्य जीवनस्य आत्मा अधिष्ठाता । यद्बा, जीवश्चासौ आत्मा चेति कर्म्मधारयः ।) देही । तत्पर्य्यायः । पुनर्भवी २ जीवः ३ असुमान् ४ सत्त्वम् ५ देहभृत् ६ [] जन्तुः ७ जन्युः ८ । इति हेमचन्द्रः ॥ प्राणी ९ चेतनः १० जन्मी ११ शरीरी १२ । इत्यमरः । १ । ४ । ३० ॥ (यथा, भागवते । ८ । २२ । २५ । “यदा कदाचित् जीवात्मा संसरन्निजकर्म्मभिः । नानायोनिष्वनीशोऽयं पौरुर्षां गतिमाव्रजेत् ॥” “एवं चतुर्व्विंशतिभिस्तत्त्वैः सिद्धे वपुर्गृहे । जीवात्मा नियतो नित्यं वसति स्वात्मदूतवान् ॥ स देही कथ्यते पापपुण्यदुःखसुखादिभिः । व्याप्तो बद्धश्च मनसा कृत्रिमैः कर्म्मबन्धनैः ॥ कामक्रोधौ लोभमोहावहङ्कारश्च पञ्चमः । दशेन्द्रियाणि बुद्धिश्च तस्य बन्धाय देहिनः ॥ आप्नोति बन्धमज्ञानादात्मज्ञानाच्च मुच्यते ॥” इति पूर्व्वखण्डे पञ्चमेऽध्याये शार्ङ्गधरेणोक्तम् ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-541-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "जीवात्मा" आता है (16)
जीव प्राणियों का चेतन तत्व । जीवात्मा । आत्मापुरंजन जीवात्मा । विशेष—भागवत में विस्तृत रूपकाख्यान के रूप में शरीररूपी पूर,…क्षेत्रज्ञ शरीर का अधिष्ठाता, जीवात्मादेही (देह को धारण करनेवाला) जीवात्मा । आत्मा । विशेष—देह चैतन्य नहीं है पर …विज्ञानकेवल जीवात्मारूह आत्मा । जीवात्माअंतरशायी अंतरस्थ जीव । जीवात्माअंतरात्मा जीवात्मा । जीवप्राणात्मा प्राण । लिंगत्मा । जीवात्मासूत्रात्मा जीवात्मागीरथ बृहस्पति का एक नामकायस्थ इस वि॰ काय में स्थिति । शरीर में रहनेवालाक्षेत्रपति खेत का रखवाला । क्षेत्रपालशरीरभृत् वह जो शरीर धारण किए हो । शरीरीपौन पुनिक वि॰ जो बार बार हो । फिर फिर होनेवालामहत्तत्व सांख्य के अनुसार पचीस तत्वों में से तीसरा तत्व जो प्रकृति का पहला विका…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬