🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:46:37 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टिकना
ṭikanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टिकना क्रि॰ अ॰ [सं॰ स्थित + √कृ या अ(=नहीं) + टिक (=चलना)]
१. कुछ काल तक के लिये रहना । ठहरना । डेरा करना । मुकाम करना । उ॰—टिकि लीजियो रात में काहू अटा जहाँ सोवत होंय परेवा परे ।—लक्ष्मण (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—रहना ।—लेना ।
२. किसी घुली हुई वस्तु का नीचे बैठना । तल मे जमना । तलछट के रूप में नीचे पेदे में इकट्ठा होना ।
३. स्यायी रहना । कुछ दिनों तक चलना या बना रहना । कुछ दिनों तक काम देना । जैसे—यह जूता तुम्हारे पैर में कितने दिन टिकेगा ।
४. स्थित रहना । अड़ा रहना । इधर उधर न गिरना । ठहरना । सहारे पर रहना । जमना या बैठना । जैसे,—(क) यह गोला डंडे की नोक पर टिका हुआ है । (ख) इसपर तो पैर ही नहीं टिकता, कैसे खड़े हों ।
५. युद्ध या लड़ाई में सामना करते हुए जमे रहना ।
६. विश्राम के उद्देश्य से थोड़ी देर के लिये कहीं रुकना ।
७. प्रतिकूल समय या मौसम में किसी पदार्थ का विकृत न होना ।
८. ध्यान या निगाह का स्थिर होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "टिकना" आता है (7)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें