अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
बसना १क्रि॰ अ॰[सं॰ वसन] १. स्थायी रूप से स्थित होना । निवास करना । रहना । जैसे,—इस गाँव में कितने मनुष्य बसते हैं । उ॰—(क) जो खोदाय मसजिद में बसत है और देस केहि केरा ?—कबीर (शब्द॰) । (ख) ब्रजबनिता के नयनं प्रान बिच तुमही श्याम बसंत ।—सूर (शव्द॰) । २. जनपूर्ण होना । प्राणियों या निवासियों से भरा पूरा होना । आवाद होना । जैसे, गाँव बसना, शहर बसना । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰—घर बसाना=कुटुंबसहित सुखपूर्वक स्थित होना । गृहस्थी का बनना । उ॰—नारद बचन न मैं परिहरहूँ । बसउ भवन, उजरउ नहि डरहूँ ।—तुलसी (शब्द॰) । घर में बसना =सुखपूर्वक गृहस्थी में रहना । उ॰—सुखत बचन बिहँसे रिषिय गिरिसंभव तव देह । नारद कर उपदेस सुनि कहहू बसेउ को गेह ।—तुलसी (शब्द॰) । ३. टिकना । ठहरना । अवस्थाना करना । डेरा करना । जैसे,— ये तो साधु हैं रात को कहीं बस रहे । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—रहना । मुहा॰—मन में बसना=घ्यान में बना रहना । स्मृति में रहना । उ॰—सीस मुकुट कटि काछनी कर मुरली उर माल । इहि बानिक मो मन बसौ सदा बिहारीलाल ।—बिहारी (शब्द॰) । ४. पु बैठना । बैसना ।
बसना २क्रि॰ अ॰[हिं॰ बासना] बासा जाना । सुगंध से पूर्ण हो जाना । सुगंधित हो जाना । महक से भर जाना । जैसे,— तेल बस गया । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
बसना ३संज्ञा पुं॰[सं॰ वसन (=कपड़ा)] १. वह कपड़ा जिसमें कोई वस्तु लपेटकर रखी जाय । वेष्ठन । बेठन । २. थैली । ३. वह लंबी जालीदार थैली जिसमें रुपया पैसै रखते हैं । इसे बसनी भी कहते हैं । ४. वह कोठी जिसमें रुपए का लेनदेन होता हो । ५. बासन । बरतन । भाँड़ा ।
बसना ४संज्ञा पुं॰[देश॰] जयंती की जाति का एक प्रकार का मझोला वृक्ष । विशेष—यह वृक्ष देखने में बहुत सुंदर होता है और प्रायः शोभा के लिये बागों में लगाया जाता है । इसके पत्ते एक बालिश्त लंबे होते हैं । प्रायः पान के भीटों में यह लगाया जाता है । इसकी पत्तियों, कलियों और फूलों की तरकारी बनती है और ओषधि रूप में भी उनका उपयोग होता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।