🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:33:38 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

रहना
rahanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
रहना क्रि॰ अ॰ [सं॰ राज (=विराजना, सुशोभित होना), पुं॰ हिं॰ राजना]
१. स्थित होना । अवस्थान करना । ठहरना । जैसे,—अगर कोई यहाँ रहे, तो मैं वहाँ से हो आऊँ ।
२. स्थान न छोडना । प्रस्थान न करना । न जाना । रुकना । थमना । मुहा॰—रह चलना या जाना=प्रस्थान करने का विचार छोड़ देना । रुक जाना । ठहर जाना । उ॰—रहि चलिए सुंदर रघुनायक । जो सुत तात बचन पालन रत जननिउ तीत मानिबे लायक ।—तुलसी (शब्द॰) ।
३. बिना किसी परिवर्तन या गति के एक ही स्थिति में अवस्थान करना । उ॰—नीके है छोंके छुए ऐसे ही रह नारि ।— बिहारी (शब्द॰) । मुहा॰—रहने देना=(१) जिस अवस्था में हो, उसी में छोड़ देना । हस्तक्षेप न करना । (२) जाने देना । कुछ ध्यान न देना । रहा जाना=शांति या स्थिरतापूर्वक अवस्थान करने में समर्थ होना । संतुष्ट होना । उ॰—(क) वृषभ उदर व्रत रहा न जाई ।—रघुराज (शब्द॰) । (ख) अब तो चपला से न रहा गया, वह केतकी का झोंटा पकड़ने को दौड़ी ।—देवकी- नंदन (शब्द॰) । (ग) पिता को आते देख राजकुमार से न राहा गया । वे तुरंत आगे बढे़ और निकट पहुँचकर सादर प्रणाम किया ।—देवकीनंदन (शब्द॰) । विशेप—इस अर्थ में अधिकतर प्रयोग 'नहीं' के साथ होता है ।
४. निवास करना । बसना । जैसे,—आप कई पीढियों से कलकत्ते में रहते हैं ।
५. कुछ दिनों के लिये ठहरना या टिकना । अस्थायी रूप से निवास करना । उ॰—एहि नैहर रहना दिन चारी ।—जायसी (शब्द॰) ।
६. किसी काम में ठहरना । कोई काम करना बंद करना । थमना । उ॰—रहो रहो, मेरे लिये क्यों परिश्रम करती हो ।—लक्ष्मण (शब्द॰) ।
७. चलना बंद करना । रुकना । उ॰—हाँ, डर ही से तो सिमट समट चलता है रह रहकर ।—प्रतापनारायण (शब्द॰) ।
८. विद्य- मान होना । उपस्थित होना । जैसे,—हमारे रहते कोई ऐसा नहीं कर सकता । मुहा॰—किसी के रहते=किसी की विद्यमानता में । मोजूदगी में ।
९. चुपचाप समय बिताना । कुछ न करना । उ॰—(ख) स्याही बारन तें गई मन तें भई न दूर । समुझि चतुर चित बात यह रहत बिसूर बिसूर ।—रसनिधि (शब्द॰) । (ख) धरम बिचारि समुझि कुल रहई । सो निकिष्ट तिय स्त्रुति अस कहई ।— तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—रह जाना=(१) कुछ कार्रवाई न करना । जैसे,—तुम्हारे ख्याल से हम रह गए, नहीं तो एक चपत देते । (२) सफल न होना । लाभ न उठा सकना । जैसे,—सब पा गए, तुम रह गए ।
१०. नौकरी करना । काम काज करना । उ॰—उसने जवाब दिया—मैं मालिन हूँ; यह नहीं कह सकती कि किसके यहाँ रहती हूँ और ये फूल के गहने किसके वास्ते लिए जाती हूँ ।—देवकीनंदन (शब्द॰) ।
११. स्थित होना । स्थापित होना । जैसे,—दूसरे ही महीने उसे पेट रहा ।
१२. समागम करना । मैथुन करना ।
१३. जीवत रहना । जीना । उ॰—रहते कौन अधार दुसह दुर्ग पिय विरह भौ । कर न राखते त्यार ध्यान जखीरा नैन जौ ।—रसनिधि (शब्द॰) ।
१४. रखेली के रूप में रहना । किसी की रखेली होकर दिन बिताना ।
१५. बतना । छूट जाना । अवशिष्ट होना । उ॰—(क) कीन्हेसि जियन सदा सब चहा । कीन्हेसि मीचु न कोई रहा ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) ओर जो बातें भगमानी से कहने को रह गई थीं, उनको भी उसी भँति धीरे धीरे उसने उससे कहा ।—अयोध्या (शब्द॰) । यौ॰—रहा सहा = बचा बचाया । अवशिष्ट । थोड़ा जो बाकी था । जैसे,—तुम्हारे चले जाने से उनका रहा सहा उत्साह भी जाता रहा । मुहा॰—(अंग आदि का) रह जाना = थक जाना । शिथल हो जाना । जेसे,—(क) लिखते लिखते हाथ रह गया । (ख) चलते चलते पैर रह गए । रह जाना= (१) पीछे छूट जाना । जैसे,— मेरी छड़ी वहीं रह गई है । (२)अवशिष्ट होना । खर्च या व्यवहार से बचना । जैसे,—मेरे पास यही पुस्तक रह गई है । विशेष—अवस्थानसूचक आस क्रिया का प्रयोग बहुत व्यापक है । प्रधान क्रिया के अतिरिक्त यह ओर क्रियाओं के साथ संयुक्त होकर भी आती है । जैसे,—आ रहा है; जा रहते हैं ।
रहना संज्ञा पुं॰ शेर, बाघ आदि के रहने का स्थान । वन का वह विभाग जहाँ शेर, चीते आदि के रहने की माँदें हों । इसे 'रमना' भी कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "रहना" आता है (44)
कलक बेकली । बेचनी । घबराहट । क्रि॰ प्र॰—गुजरना ।—होना ।—रहना ।—मिटनावास अवस्थान । रहना । निवासवसति वास । रहनावसती वास । रहनास्थिति रहना । ठहरना । टिकाव । ठहराव । जैसे,—इस छत की स्थिति इन्हीं खंभों पर ह…वस्तव्यता निवास । रहनासाथ मिलकर या संग रहने का भाव । संगत । सहचार । क्रि॰ प्र॰—करना ।—रहना ।—लगन…बसना स्थायी रूप से स्थित होना । निवास करना । रहना । जैसे,—इस गाँव में कितने…लेटना हाथ पैर और सारा शरीर जमीन या और किसी सतह पर टिकाकर पड़ रहना । पीठ जमीन…निवसना रहना । निवास करनाआस्या विश्राम की अवस्थावस्ति नाभि के नीचे का भाग । पेड़ूचुप जिसके मुँह से शब्द न निकले । अवाक् । मौन । खामोश । जैसे,—चुप रहो । बहु…वर्तनी बटने की क्रिया । पेषण । पिसाईअवस्थान स्थिति । संत्तापरे दूर । उस ओर । उधरयाद स्मरण शक्ति । स्मृति । जैस,— आपकी याद की मैं प्रशंसा करता हूँविराजन शोभित होनाछू मंत्र पढ़कर फूंक मारने का शब्द । मंत्र की फूँक । क्रि॰ प्र॰—करना । मुह…ठप खुले हुए ग्रंथ को एकाएक बंद करने से उत्पन्न शब्द या ध्वनिगरज बहुंत गंभीर और तुमुल शब्द । जैसे, बादल की गरज सिंह की गरज, वीरों की गर…दिक जिसे बहुत कष्ट पहुँचाया गया हो । हैरान । तंग । जैसे,—यह लड़का बहुत दिक…आछना पु क्रि॰ अ॰आबाद बसा हुआखरतल † वि॰ १खरा । स्पष्टवादीभैचक पु वि॰ चकपकाया हुआ । घबराया हुआ । चकित । विस्मित । क्रि॰ प्र॰— करना ।—…शर्त दो व्यक्तियों या दलों में होनेवाली ऐसी प्रतिज्ञा कि अमुक बात होने या न…ठेकना सहारा लेना । आश्रय लेना । चलने या उठने बैठने में अपना बल किसी वस्तु पर…दबकना भय के कारण किसी सँकरे स्थान में छिपना । डर के मारे छिपना । जैसे,—(क) क…बसबास पु संज्ञा पुं॰बसाना बसने देना । बसने के लिये जगह देना । रहने को ठिकाना देना । जैसे,—राजा न…बसेरा बसनेवाला । रहनेवालाबासना इच्छा । वांछा । चाह । दे॰ 'वासना'रहाना पु क्रि॰ अ॰राजना पु क्रि॰ अ॰लापता जिसका पता न लगे । जो कहीं मिल न रहा हो । खोया हुआसुचेत चौकन्ना । सतर्क । होशियारखानपान अन्न पानी । आहदाना । भोजन और जलनिषेवन सेवान्यारा जो पास न हो । दूरमुलतवी जो कुछ समय के लिये रोक दिया गया हो । स्थगित । जैसे,—(क) अब आज वहाँ का …मुंतजिर इंतजार करनेवाला । प्रतीक्षा करनेवाला । राह देखनेवाला । क्रि॰ प्र॰—रखना…विराजना शोभित होना । प्रकाशित होना । सोहना । फबनाव्यापना किसी चीज के अंदर फैलना । व्याप्त होना । जैसे,—(क) तुम्हें भी इस समय मो…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें