🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:20:39 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

साथ
sātha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
साथ १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सह या सहित, पु॰ हिं॰ सथ्थ]
१. मिलकर या संग रहने का भाव । संगत । सहचार । क्रि॰ प्र॰—करना ।—रहना ।—लगना ।—होना । मुहा॰—साथ छूटना = संग छूटना । अलग होना । जुदा होना । साथ देना = किसी काम में सग रहना । सहानुभूति करना या सहायता देना । जैसे,—इस काम में हम तुम्हारा साथ देगे । साथ निबहना = साथ साथ या मेल जोल के साथ समय बीतना । साथ लगना = किसी कार्य में शरीक होना । किसी का साथ पकड़ना । साथ लगाना = किसी कार्य में सम्मिलित करना । साथ करना । साथ लेकर डूबना = अपना नुकसान करने के साथ साथ दूसरे का भी नुकसान करना । साथ लेना = अपने संग रखना या ले चलना । जैसे,—जब तुम चलने लगना तो हमें भी साथ ले लेना । साथ सोना = समागम करना । संभोग करना । साथ सोकर मुँह छिपाना = बहुत अधिक धनिष्टता होने पर भी संकोच या दुराव करना । साथ का या साथ को = तरकारी, भाजी आदि जो रोटी के साथ खाई जाती है । साथ का खेला = बाल्यावस्था का मित्र । बचपन का साथी । साथ होना = मेलजोल होना । मित्रता होना ।
२. वह जो संग रहता हो । बराबर पास रहनेवाला । साथी । संगी ।
३. मेल मिलाप । घनिष्टता । जैसे,—आजकल उन दोनों का बहुत साथ है ।
४. कबूतरों का झुंड या टुकड़ी । (लखनऊ) ।
साथ २ अव्य॰
१. एक संबंधसूचक अव्यय जिससे प्रायः सहचार का बोध होता है । सहित । से । जैसे,—(क) तुम भी साथ चले जाओ । (ख) वह बड़े आराम के साथ काम करता है । महा॰—साथ में घसीटना किसी की इच्छा के विरुद्ध उसकी किसी कार्य में संमिलित करना । साथ ही = सिवा । आतिरिक्त । जैसे,—साथ ही यह भी एक बात है कि आप वहाँ नहीं जा सकेगे । साथ ही साथ = एक साथ । एक सिलसिले में । जैसे,— साथ ही साथ दोहराते भी चलो । एक साथ = एक सिलसिले में जैसे,—(क) एक साथ दोनो काम हो जायँगे । (ख) जब एक साथ इतने आदमी पहुँचेंगे तो वे घबरा जायँगे ।
२. विरुद्ध । से । जैसे,—सबके साथ लड़ना ठीक नहीं ।
३. प्रति । से । जैसे,—(क) उनके साथ हँसी मजाक मत किया करो । (ख) बड़ों के साथ शिष्टतापूर्वक व्यवहार किया करो ।
४. द्वारा । उ॰—नखन साथ तव उदर बिदारयो ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "साथ" आता है (30)
सहित साथ । समेत । संग । युक्त । जैसे,—सीता और लक्षमण सहित रामजी वन गए थेयुक्त एक साथ किया हुआ । जुड़ा हुआ । किसी के साथ मिला हुआसमित् मेल । साथ । मिलाप (को॰)साह्य संयोजन । मेल । साथसाहचर्य सहचर होने का भाव । साथ रहने का भाव । सहचरतासमभिव्याहार साथ साथ उल्लेख या वर्णन करनासहचार वह जो सदा साथ रहता हो । सहचर । संगी । साथीसत्रा सहित । साथसहवास एक साथ रहने का व्यापार । संग । साथसांहत्य संपर्क । संबंध । साथसइ पु ^१ अव्य॰ से । साथआसग साथ । संगगोसट पु संज्ञा स्त्री॰ गोष्ठी । संग । साथसेती पु † प्रत्य॰ से । साथसहयोग एक साथ मिलकर काम करने का भाव । सहयोगी होने का भावसाधुति पु संज्ञा स्त्री॰ संग । साथहेलमेल मिलने जुलने, आने जाने, साथ उठने बैठने आदि का संबंध । घनिष्ठता । मित्रत…सन बोया जानेवाला एक प्रसिद्ध पौधा जिसकी छाल के रेशे से मजबूत रस्सियाँ आदि…उपगम पास जानासंगम दो वस्तुओं के मिलने की क्रिया । मिलाप । संमेलन । संयोग । समागम । मेलसंगति मिलने की क्रिया । मेल । मिलापसंयुत जुड़ा हुआ । मिला हुआ । बँधा हुआसकृत् एक बार । एक मरतबाअनुषंग करुण । दयासंयुक्त जुड़ा हुआ । लगा हुआगोहन पु संज्ञा पुं॰हम उत्तम पुरुष बहुवचन का सूचक सर्वनाम शब्द । मैं का बहुवचनझौरे समीप । पास । निकटसरीस पु ^१ वि॰ समान । तुल्य । सरीखामुआफकत मुआफिक या अनुकूल होने का भाव
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें