🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:39:15 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ठहरना
ṭhaharanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ठहरना क्रि॰ अ॰ [सं॰ स्थिर + हिं॰ ना (प्रत्य॰), अथवा सं॰ स्थल, हिं॰ ठहर + ना (प्रत्य॰)]
१. चलना बंद करना । गति में न होना । रुकना । थमना । जैसे,—(क) थोड़ा ठहर जाओ पीछे के लोगों को भी आ लेने दो । (ख) रास्ते में कहीं न ठहरना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
२. विश्राम करना । डेरा डालना । टिकना । कुछ काल तक के लिये रहना । जैसे,—आप काशी में किसके यहाँ ठहरेंगे ? संयो॰ क्रि॰— जाना ।
३. स्थित रहना । एक स्थान पर बना रहना । इधर उधर न होना । स्थिर रहना । जैसे,—यह नौकर चार दिन भी किसी के यहाँ नहीं ठहरता । संयो॰ क्रि॰—जाना । मुहा॰—मन ठहरना = चित्त स्थिर और शांत होना । चित्त की आकुलता दूर होना ।
४. नीचे न फिसलना या गिरना । अड़ा रहना । टिका रहना । बहने या गिरने रुकना । स्थित रहना । जैसे, (क) यह गोला डंडे की नोक पर ठहरा हुआ है । (ख) यह घड़ा फूटा हुआ है इसमें पानी नहीं ठहरेगा । (ग) बहुत से योगी देर तक अधर में रहते हैं । संयो॰ क्रि॰ —जान ।
५. दूर न होना । बना रहना । न मिटना या न नष्ट होना । जैसे,—यह रंग ठहरेगा नहीं, उड़ जायगा ।
६. जल्दी न टूटना फूटना । नियत समय के पहले नष्ट न होना । कुछ दिन काम देने लायक रहना । चलना । जैसे,—यह जूता तुम्हारे पैर में दो महीने भी नहीं ठहरेगा ।
७. किसी धुली हुई वस्तु के नीचे बैठ जाने पर पानी या अर्क का स्थिर और साफ होकर ऊपर रहना । थिराना ।
८. प्रतीक्षा करना । धैर्य धारण करना । धीरज रखना । स्थिर भाव से रहना । चंचल या आकुल न होना । जैसे,—ठहर जाओ, देते हैं, आफत क्यों मचाए हो ।
९. कार्य आरंभ करने में देर करना । प्रतीक्षा करना । आसरा देखना । जैसे,—अब ठहरने का वक्त नहीं है झटपट काम में हाथ लगा दो ।
१०. किसी लगातार होनेवाली क्रिया का बंद होना । लगातार होनेवाली बात या काम का रुकना । थमना । जैसे, मेह ठहरना, पानी ठहरना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
११. निश्चित होना । पक्का होना । स्थिर होना । तै पाना । करार होना । जैसे, दाम या कीमत ठहरना, भाव ठहरना । बात ठहरना, ब्याह ठहरना । मुहा॰—किसी बात का ठहरना = किसी बात का संकल्प होना । विचार स्थिर होना । ठनना । जैसे,—(क) क्या अब चलने ही की ठहरी ? (ख) गप बहुत हुई, अब खाने की ठहरे । ठहरा = है । जैसे,(क) वह तुम्हारा भाई ही टहरा कहाँ तक खबर न लेगा? (ख) तुम घर के आदमी ठहरे तुमसे क्या छिपाना ? (ग) अपने संबधी ठहरे उन्हें क्या कहें । विशेष—इस मुहा॰ का प्रयोग ऐसे स्थलों पर ही होता है जहाँ किसी व्यक्ति या वस्तु के अन्यथा होने पर विरुद्ध घटना या व्यवहार की संभावना होती है । †
११. (पशुओं के लिये ) गर्भ धारण करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "ठहरना" आता है (39)
स्थिर होना । डटना । ठहरना । स्तंभित होना । जैसे—(क) उनकी आँख वहाँ गड़ी है । …स्थिति रहना । ठहरना । टिकाव । ठहराव । जैसे,—इस छत की स्थिति इन्हीं खंभों पर ह…परिवास ठहरना । टिकना । टिकाव । अवस्थानविरमण विराम करना । रुकना । ठहरना । थमनागतिभंग ठहरना । रुकनाथमना रुकना । ठहरना । चलता न रहना । जैसे, गाड़ी का थमना, कोल्हू का थमनारहना स्थित होना । अवस्थान करना । ठहरना । जैसे,—अगर कोई यहाँ रहे, तो मैं वहा…उरकना पु क्रि॰ अ॰ रुकना । ठहरनाटिकना कुछ काल तक के लिये रहना । ठहरना । डेरा करना । मुकाम करनाठराना ठिक जाना । स्थिर होना । ठहरनाठिकना † क्रि॰ अ॰ ठिठकना । ठहरना । रुकना । अड़नाठैहैरना † क्रि॰ अ॰ रुकना । ठहरनानिरूपना पु क्रि॰ अ॰ निर्णय करना । ठहरना । निश्चित करनानिरधारना निश्चय करना । ठहरना । स्थिर करनाविराम किसी क्रिया या व्यापार का कुछ देर के लिये बद होना । रूकना या थमना । ठह…व्यवच्छेद पृथक्ता । पार्थक्य । अलगावअवस्थान स्थिति । संत्तासन्निवेश एक साथ बैठनासन्निवृत्ति लौट आना । पलटना । प्रत्यावर्तनगलत अशुद्ध । भ्रम- मूलकमोल वह धन जो किसी वस्तु के बदले में बेचनेवाले की दिया जाय । कीमत । दाम । म…ठनना (किसी कार्य का) तत्परता के साथ आरंभ होना । द्दढ़ संकल्पपूर्वक आरंभ किय…ठेना † क्रि॰ अ॰थपना पु ^१ क्रि॰ स॰बसना स्थायी रूप से स्थित होना । निवास करना । रहना । जैसे,—इस गाँव में कितने…सब्र संतोष । घैर्य । क्रि॰ प्र॰—आना ।—करना ।—रखना । मुहा॰—सब्र करना = (१) ध…अटकना कि॰ अ॰ठेकना सहारा लेना । आश्रय लेना । चलने या उठने बैठने में अपना बल किसी वस्तु पर…थाकना † क्रि॰ अ॰निसबत संबंध । लगाव । ताल्लुक । जैसे,—इन दोनों में कोई निसबत नहीं हैबसाना बसने देना । बसने के लिये जगह देना । रहने को ठिकाना देना । जैसे,—राजा न…अरुझना पु क्रि॰ अ॰चुकाना चुकनेवाला । अवसर खोनेवाला । भूलनेवालाजिम्मा इस बात का भारग्रहण कि कोई बात या कोई काम अवश्य होगा और यदि न होगा तो उ…टिमकना † क्रि॰ अ॰ठिकाना स्थान । जगह । ठौरबिरमना † क्रि॰ अ॰बिलबना पु क्रि॰ अ॰विरमना पु क्रि॰ अ॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें