🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:22:12 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

डेरा
ḍerā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
डेरा १ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ ठैरना, ठैराव या हिं॰ दर (स्थान)]
१. टिकान । ठहराव । थोडे़ काल के लिये लिवास । थोडे़ दिन के लिये रहना । पड़ाव । जैसे,— आज रात को यहीं डेरा करो, सबेरे उठकर चलेंगे । क्रि॰ प्र॰—होना ।— लेना । = स्थान तजबीजकर टिक जाना या निवास करना ।— ढोला॰, दू॰ १८७ ।
२. टिकने का आयोजन । टिकान का सामान । ठहरने वा रहने के लिये फैलाया हुआ सामान । जैसे, बिस्तर, बरतन, भाँड़ा, छप्पर, तंबू इत्यादि । छावनी । जैसे,— यहाँ से चटपट डेरा उठाओ । यौ॰— डेरा डेडा = टिकने का सामना । बोरिया बँधना । निवास का सामान । उ॰— तसल्ली से असबाब वगेरह रखा गया और डेराडंडा ठीक हुआ ।— प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ १५९ । मुहा॰— डेरा डालना = सामान फैलाकर टिकना । टहरना । रहना । डेरा पड़ना = टिकान होना । छावनी पड़ना । उ॰— (क) भरि चौरासी कोस परे गोपन के डेरा ।— सूर (शब्द॰) । (ख) पास मेरे इधर उधर आगे । है दुखों का पड़ा हुआ डेरा ।— चुभते॰, पृ॰ ४ । डेरा डंडा उखाडना = टिकने का सामान हटाकर चला जाना ।
३. टिकने के लिये साफ किया हुआ और छाया बनाया हुआ स्थान । ठहरने का स्थान । छावनी । कैप । उ॰— नौबत झरहि बहु नृपति डेरन दुंदुभी घुनि ह्वै रही ।— रघुराज (शब्द॰) ।
४. खेमा । तंबु । छोलदारी । शामियाना । क्रि॰ प्र॰— खड़ा करना ।
५. नाचने गानेवालों का दल । मंडली । गोल ।
६. मकान । धर । निवासस्थान । जैसे,— तुम्हारा डेरा कितनी दूर है ?
डेरा पु २ वि॰ [सं॰ डहरा (= छोटा)?] [स्त्री॰ डेरी] बायाँ । सव्य । जैसे, डेरा हाथ । उ॰— (क) फहमैं आगे फहमैं प्राछे, फहमैं दहिनेस डेरे ।— कबीर (शब्द॰) (ख) सूर श्याम सम्मुख रति मानत गए मग बिसरि दाहिने डोरे ।— सूर (शब्द॰) ।
डेरा ३ संज्ञा पुं॰ [दे्श॰] एक छोटा जंगली पेड़ जिसकी सफेद और मजबूत लकड़ी सजावट के समान बनाने के काम में आती है । विशेष— यह पेड़ पंजाब, अवध, बंगाल तथा मध्य प्रदेश और मदरास में भी होता है । इसे 'धरोली' भी कहते हैं । इसकी छाल और जड़ साँप काटने पर पिलाई जाती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "डेरा" आता है (22)
कदक डेराशिविर डेरा । खेमा । निवेशअवस्कंद सेना के ठहरने की जगह । शिविर ।— डेरापोताच्छादन तंबू । छोलदारी । डेराऔपकार्य निवास । डेरा । पड़ाव । खेमाश्रेणिका डेरा । खेमा । तंबूखेमा तंबु । डेरा । क्रि॰ प्र॰—खड़ा करना ।—गाड़ना ।-डालनामेलान पु संज्ञा पुं॰ मंजिल । पड़ाव । टिकान । डेरावस्रभौन पु संज्ञा पुं॰ रावटी । खेमा । डेराकंप कँपकँपी । काँपनानिवेश विवाहवस्त्रकुट्टिम छातासेनावास वह स्थान जहाँ सेना रहती हो । छावनी । विशेष—बृहत्संहिता के अनुसार जहाँ …थान जगह । ठौर । ठिकानाकंपू वह स्यान जहाँ फौज रहती हो । छावनीछावन छाजन । छप्परठाहर † संज्ञा पुं॰तंबू कपडै़, टाट, कनवास, आदि का बना हुआ वह बड़ा घर जो खंभों और खूँटों पर तना…छावनी छप्पर । छाना । क्रि॰ प्र॰—छानाबारगह डेवढीमिलान मिलाने की क्रिया या भावक्वार्टर बस्ती । टोला । बाड़ा । जैसे,—कुलियों का क्वार्टर
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें