🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:33:52 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

डोरा
ḍorā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
डोरा १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ डोरक]
१. रूई, सन, रेशम आदि को बटकर बनाया हुआ ऐसा खंड जो चौड़ा या मोटा न हो, पर लंबाई में लकीर के समान दूर तक चला गया हो । सूत्र । सूत । तागा । धागा । जैसे, कपड़ा सीने का डोरा, माला गूँधने का डोरा ।
२. धारी । लकीर । जैसे,—कपड़ा हरा है, बीच बीच में लाला डोरे हैं । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—होना ।
३. आँखों की बहुत महीन लाल नसें जो साधारण मनुष्यों की आँख में उस समय दिखाई पड़ती है जब वे नशे की उमंग में होते हैं या सोकर उठते हैं । जैसे,—आँखों में लाल डोरे कानों में बालियाँ ।
४. तलवार की धार । उ॰—डोरत में बाछे चीनी आछे आगे पाछे अति भारी ।—पद्माकर ग्रं॰ पृ॰ २८७ ।
५. तपे घी की धार, जो दाल आदि में ऊपर से डालते समय बँध जाती है । मुहा॰—डोर देना = तपा हुआ घी ऊपर से डालना ।
६. एक प्रकार की करछी जिसकी डाँड़ी खड़े बल लगी रहती हैं और जिससे घी निकालते हैं या दूध आदि कढ़ाह में चलाते हैं । परी ।
७. स्नेहसूत्र । प्रेम का बंधन । लगन । मुहा॰—डोरा डालना = प्रेमसूत्र में बद्ध करना । प्रेम में फँसाना । अपनी ओर प्रवृत्त करना । परचाना । उ॰—यह डोरे कहीं और डालिए, समझे आप ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ १२५ । डोरा लगना = स्नेह का बंधन होना । प्रीति सबंध होना ।
८. वह वस्तु जिसका अनुसरण करने से किसी वस्तु का पता लगे । अनुसंधान सूत्र । सुराग । उ॰—जुबति जोन्ह में मिलि गई नेक न देत लखाय । सौंधे के डोरे लगी, अली चली सँग जाय ।—बिहारी (शब्द॰) । †
९. काजल या सुरमे की रेखा ।
१०. नृत्य में कंठ की गति । नाचने में गरदन हिलाने का भाव ।
डोरा २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ ढ़ोड़] पोस्ते का डोड़ । डोडा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "डोरा" आता है (16)
डोर डोरा । तागा । रस्सी । सूततंतु सूत । डोरा । तागा । यौ॰— तंतुकीठसूत्र सूत । तंतु । तार । तागा । डोराडोरक डोरा । तागा । सूत्र । धागाकाता काता हुआ सूत । तागा । डोरा । यौ॰—बुढिया का काता = एक प्रकार की मिठई जो…धागा † संज्ञा पुं॰ बटा हुआ सूत । डोरा । तागा । यौ॰— धागा गंडा = तंत्र मंत्र…सूत रूई, रेशम आदि का महीन तार जिससे कपड़ा बुना जाता है । तंतु । सूत्त । क्…दोरक डोरी । डोरसरट् वायु । हवाकुब्र जंगलखात्र खनित्र । खंता । कुदालदृब्ध ग्रंथित । गुँता हुआतागा रूई, रेशम आदि का वह अंश जो तकले आदि पर बटने से लंबी रेखा रूप में निकलत…बुकची छोटी गठरो विशेषतः कपड़ों की हठरीरिश्ता नाता । संबंधष्ठचुम चंद्रमा
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें