🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:36:30 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

दाना
dānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
दाना १ संज्ञा पुं॰ [फा़॰दानह्]
१. अनाज का एक बीज । अन्न का एक कण । कन । यौ॰— दाना दुनका = अन्न के दो चार कण । थोड़ा सा अन्न । उ॰— गली के पूर्व से पश्चिम और पश्चिम से पूर्व दाने दुनके और गिलाजत की खौज में घावे करता ।— अभिशप्त, पृ॰ ९५ । मुहा॰—दाने दाने को तरसना = अन्न का कष्ट सहना । भोजन न पाना । दाने को मुहताज = अत्यंत दरिद्र । दाना बदलना = एक पक्षी का अपने मुँह का दाना दूसरे पक्षी के मुँह में डालना । चारा बाँटना । दाना भराना = चिडियों का अपने बच्चों के मुँह में चारा डालना ।
२. अनाज । अन्न । जैसे,— तुम तो इतने दुबले हो कि जान पड़ता है, कभी दाना नहीं पात्ते । यौ॰—दाना चारा । दाना पानी । क्रि॰ प्र॰—चबाना ।—चाबना ।—भुनाना ।
४. कोई छोटा बीज जो बाल, फली या गुच्छे में लगे । जैसे, राई का दाना, पोस्ते का दाना ।
५. ऐसे फल के अनेक बीजों में से एक जिसके बीज कडे़ गूदे के साथ बिलकुल मिले हुए अलग अलग निकलें । जैसे, अनार का दाना । विशेष— आम, कटहल, लीची इत्यादि फलों के बीजों को दाना नहीं कहते ।
६. कोई छेटी गोल वस्तु जो प्रायः बहुत सी एक में गूँथ, पिरो, या जोड़कर काम में लाई जाती हो । जैस, मोती का दाना । उ॰— बरसैं सु बूदैं मुकतान ही के दाने सी ।— पद्माकर (शब्द॰) ।
७. ऐसी बहुत सी छोटी वस्तुओं (या अंगों) में से एक जिनके एक में गूँथने या जोड़ने से कोई बड़ी वस्तु बनी हो । जैसे, घुँघरू का दाना, बाजूबंद का दाना ।
८. माला की गुरिया । मनका । उ॰— गले में सोने के बडे़ बडे़ दाने पडे़ हैं ।— प्रताप (शब्द॰) ।
९. गोल या पहलदार छोटी वस्तुओं के लिये संख्या के स्थान पर आनेवाला शब्द । अदद । जैसे, चार दाने मिर्च, चार दाने अंगूर ।
१०. रवा । कण । कणिका । जैसे, दानेदार घी या शराब ।
११. किसी सतह पर के छोटे छोटे उभार जो टटोलने से अलग अलग मालूम हों । जैसे, नारंगी के छिलके पर के दाने, दानेदार चमड़ा ।
१२. शरीर के चमडे पर महीन महीन उभार जो खुजलाने या रोग के कारण हो जाते हैं । जैसे, अँभौरी या पित्ती के दाने, चेचक के दाने ।
१३. बरतन की नक्काशी में गोल उभार (कसेरे) । क्रि॰ प्र॰—देना । मुहा॰—दाने का माल = वह बरतन जिसकी नक्काशी उभारी नहीं जाती ।
दाना २ वि॰ [फा़॰ दाना] बुद्धिमान । अक्लमंद ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "दाना" आता है (21)
अर्पण किसी वस्तु पर से अपना स्वत्व हटाकर दूसरे का स्थापित करना । देना । दानारवा किसी चीज का बहुत छोटा टुकड़ा । कण । दाना । रेजा । जैसे,—चाँदी का रवा; …अनाज अन्न । धान्य । नाज । दाना । गल्लाचरबन † संज्ञा पुं॰ भुना हुआ अन्न । चबैना । दानाचाबन चबेना । दानाकनूका पु † संज्ञा पुं॰ कण । दानातुख्म बीज । दानादुंका (अनाज का) छोटा कण । कन । दाना । किनकीमनिका † संज्ञा स्त्री॰ माला में पिरोया हुआ दाना । गुरिया । दानालवचरा दोस्तों के बीच में रखा मेवा, दाना, चना आदि जिसे बातें करते हुए लोग खात…हब्बा अन्न का दाना । दाना । बीजटुर्रा टुकडा़ । डली । दाना । रवा । कणहिब्बा दानानिष्पाद अनाज की भूसी निकालने का काम । दानावाडवहरण घोड़ों का चारा । घोड़े को दिया जानेवाला चारा, दाना, घास आदिअन्न खाद्यपदार्थचर्वण किसी चीज को मुँह में रखकर दाँतों से बराबर तो़ड़ने की क्रिया । चबानाबीज फूलवाले वृक्षों का गर्भांड जिससे वृक्ष अकुरित होकर उत्पन्न होता हे । ब…बीया पु ^१ वि॰ दूसरासानी वह भोजन जो पानी में सानकर पशुओं को खिलाया जाता है । विशेष—नाद में भूसा…गिट्टक चिलम के नीचे रखने का कंकड़
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें