🕉️ 20 November 2026, Friday · 11:39:51 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

देवदार
devadāra
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
देवदार संज्ञा पुं॰ [सं॰ देवदारु] एक बहुत ऊँचा पेड़ जो हिमालय पर ६००० फुट से ८००० फुट तक की ऊँचाई पर होता है । विशेष—देवदार के पेड़ अस्सी गज तक सीधे ऊँचे चले जाते हैं और पच्छिमी हिमालय पर कुमाऊँ से लेकर काश्मीर तक पाए जाते हैं । देवदार की अनेक जातियाँ संसार के अनेक स्थानों में पाई जाती हैं । हिमालयवाले देवदार के अतिरिक्त एशियाई कोचक (तुर्की का एक भाग) तथा लुबना और साइप्रस टापू के देवदार प्रसिद्ध हैं । हिमालय पर के देवदार की डालियाँ सीधी और कुछ नीचे की और झुकी होती हैं, पत्तियाँ महीन महीन होती हैं । डालियों के सहित सारे पेड़ का घेरा ऊपर की और बराबर कम अर्थात् गवदुम होता जाता है जिससे देखने में यह सरो के आकार का जान पड़ता है । देवदार के पेड़ डेढ़ डेढ़ दो दो सौ वर्ष तक पुराने पाए जाते हैं । ये जितने ही पुराने होते हैं उतने ही विशाल होते हैं । बहुत पुराने पेड़ों के धड़ या तने का घेरा १५—१५ हाथ तक का पाया गया है । इसके तने पर प्रति बर्ष एक मंडल या छल्ला पड़ता है, इसलिये इन छल्लो को गिनकर पेड़ की अवस्था बतलाई जा सकती है । इसकी लकड़ी कड़ी, सुंदर, हलकी, सुगंधित और सफेदी लिए बादामी रंग की होती है और मजबूती के लिये प्रसिद्ध है । इसमें धुन कीड़े कुछ नहीं लगते । यह इमारतों में लगती है और अनेक प्रकार के सामान बनाने के काम आती है । काश्मीर में बहुत से ऐसे मकान हैं जिनमें चार चार सौ बरस की देवदार की घरनें आदि लगी हैं और अभी ज्यों की त्यों हैं । काश्मीर में देवदार की लकड़ी पर नक्काशी बहुत अच्छी होती है । कागड़े में इसे घिसकर चंदन के म्थान पर लगाते है । इससे एक प्रकार का अलकतरा और तारपीन की तरह का तेल भी निकलता है, जो चौपायों के घाव पर लगाया जाता है । देवदार को दियार, केलू और कहीं कहीं केलोन भी कहते हैं । पर्या॰—शक्रपादप । पारिद्रक । भद्रदारु । दुकिलिम । पीड़दारु । दारु । पूतिकाष्ठ । सुरदारु । स्तिग्धदारु । दारुक । अमरदारु । शांभव । भूतहारि । भवदारु । भद्रवत् । इंद्रदारु । देवकाष्ठ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "देवदार" आता है (19)
सुदारु देवदारु । देवदारदेवदारु देवदारपीतदारु देवदारकाष्ठदारु देवदास । देवदारपूतिकाष्ठ देवदारसुरदारु देवदार । देवदारु वृक्षक्षारागद सुश्रुत के अनुसार एक औषध । विशेष—यह पलास, नीम, देवदार, धव, आँवला, मिला…माचीक देवदारभूतहारी देवदारभद्रक एक प्राचीन देश का नामपारिभद्र फरहद का पेड़वनचंदन अगुरु । अगरपूतद्रु ढाक । पलाससुरभूरुह देवतरु । कल्पतरुपीतुदारु गूलरनारायणतैल आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध तैल । विशेष—तिल के तेल में असगंध, भटकटैया, बे…पारिभद्रक फरहदशिवाघृत वैद्यक में एक प्रकार का तैयार किया हुआ घृत । विशेष—इसको प्रस्तुत करने …देवद्रुम कल्पवृक्ष, पारिजात आदि स्वर्ग के वृक्ष । देवतरु॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें