🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:04:59 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

नाच
nāca
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
नाच संज्ञा पुं॰ [सं॰ नृत्य, प्रा॰ णच्य, नच्च]
१. वह उछल कूद जो चित्त की उमंग से हो । अंगों की वह गति जो हृदयोल्लास के कारण मनमानी अथवा संगीत के मेल में ताल स्वर के अनुसार और हावभाव युक्त हो । उ॰— करि सिंगार मनमोहनि पातुर नाचहिं पाँच । बादशाह गढ़ छेंका, राजा भूला नाच ।— जायसी (शब्द॰) । विशेष— नाच की प्रथा सभ्य असभ्य सब जातियों में आदि से ही चली आ रही हैं, क्योंकि यह एक स्वाभाविक वृत्ति है । संगीतदामोदर में नृत्य का यह लक्षण है— देश की रुचि के अनुसार ताल मान और रस का आश्रित जो अंगविक्षेप हो उसे नृत्य कहते हैं । नृत्य दो प्रकार का होता है— तांडव और लास्य । पुरुष के नाच को तांडव और स्त्री के नाच को लास्य कहते हैं । ताडंव के दो भेद हैं— पेलवि और वहुरुप । अभिनयशून्य अंगविक्षेप को पेलवि और अनेक प्रकार कै हावभाव, वेशभूषा से युक्त अंग-गति को बहुरूप कहते हैं । लास्य के भी दो भेद हैं— छुरित और यौवत । नायक नायिका परस्पर आलिंगन, चुंबन आदि पूर्वक जो नृत्य करते हैं उसे छुरित कहते हैं । एक स्त्री लीला और हावभाव के साथ जो नाच नाचती है उसे यौवत कहते हैं । इनके अतिरिक्त अंग प्रत्यंग की चेष्टा के अनुसार ग्रंथों में अनेक भेद किए गए हैं । पर प्राचीन काल में नृत्य विद्या राजकुमार भी सीखते थे । अर्जुन इस विद्या में निपुण थे । भारतवर्ष में नाचने का पेशा करनेवाले पुरुषों को नट कहते थे । स्मृतियों में नट निकृष्ट जातियों में रखे गए हैं । नाचना अनेक प्रकार के स्वाँगों के साथ भी होता हैं, जैसे, नाटक, रासलीला आदि में । विशेष दे॰ नाटक । क्रि॰ प्र॰—करना, नाचना, होना । यौ॰— नाचकूद । नाच तमाशा । नाच रंग । मुहा॰— नाच काछना= नाचने के लिये तैयार होना । उ॰— मैं अपनो मन हरि सों जोरयो । नाच कछयो घूँघट छोरयो तब लोकलाज सब फटकि पछोरयो ।— सूर (शब्द॰) । नाच दिखाना = (१) किसी के सामने नाचना । (२) उछलना कूदना । हाथ पैर हिलाना । (३) विलक्षण आचरण करना । जैसे, रास्ते में उसने बडे़ बडे़ नाच दिखाए । नाच नचाना = (१) जैसा चाहना वैसा काम कराना । उ॰— (क) कबिरा बैरी सबल है एक जीब रिपु पाँच । अपने अपने स्वाद को बहुत नचावै नाच ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) जो कछु कुबजा के मन भावै सोई नाच नचावै ।— सूर (शब्द॰) । (२) दिक करना । हैरान करना । तंग करना । उ॰— जहँ कहुँ फिरत निसाचर पावहिं । घेरि सकल बहु नाच नचावहिं । तुलसी (शब्द॰) ।
२. नाट्य । खेल । क्रीड़ा । उ॰— टूटे नौ मन मोती कूटे दस मन काँच । लिय समेटि सब अभरन होइगा दुख कर नाच ।— जायसी (शब्द॰) ।
३. कृत्य । धधा । कर्म । प्रयत्न । उ॰— साँच कहौं नाच कौन सो जो न मोहिं लोभ लघु निलज नचायो ।— तलुसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "नाच" आता है (22)
नर्तन नृत्य । नाचलास्य नृत्य । नाचवींखा नृत्य । नाचनर्त नाचनेवाला । जो नाचता होनर्तित नाचता हुआ । नृत्यशीलतंड नृत्य । नाचलास्यक नृत्य । नाचधेधक धीना पु संज्ञा पुं॰ रास रंग । ताल धिनाधिन । नाच । गाननटनि पु ^१ संज्ञा स्त्री॰ नृत्य । नाचनाटं नृत्य । नाचनचवाई नृत्य । नाचनिर्त पु † संज्ञा पुं॰ नृत्य । नाचनाचकूद नाच । तमाशालफ्तरा नाच । अधम । कमीनादंडार धनुषनृत्य संगीत के ताल और गति के अनुसार हाथ पाँव हिलाने, उछलने कूदने आदि का व्या…विवर्त समुदाय । समुह । राशिप्रेंखा हिलनाअंगविक्षेप अंग हिलाना । चमकाना । मटकाना । बोलते, वकतृता देते वा गाते समय हाथ पैर …तमाशा वह द्दश्य जिसे देखने से मनोरंजन हो । चित्त को प्रसन्न करनेवाला द्दश्य …विवतन परिभ्रमण । घूमना । फिरनाअंगाहार अंगविक्षेप । चमकता । मट- कना । हाथ पैर हिलाना
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें